Prajasatta Side Scroll Menu

Shimla: पीट-पीट कर युवक की हत्या, सबूत मिटाने के लिए जला दिया शव

Shimla Mob Lynching

शिमला |
Shimla News: राजधानी शिमला में बीते सप्ताह एक व्यक्ति की पीट-पीटकर ( Shimla Mob Lynching ) हत्या कर दी गई। इस वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने हत्या के बाद व्यक्ति का शव जला दिया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बताया जा रहा है कि घणाहट्टी के नजदीक शिल्डु गाँव का ये मामला है। 22 मार्च की यह घटना है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक गांव के एक परिवार के पास मजदूरी करता था। वारदात के 10 दिन बाद मृतक युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

शिमला से सटे सुन्नी की बझोल निवासी तारा देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसका बेटा टीकमचंद पिछले आठ-नौ सालों से पनेश से साथ लगते गांव खरयाड़ में सेवानन्द के घर में मजदूरी का काम करता था। बीते 22 मार्च को सेवानन्द की पत्नी प्रभा ने इसे फोन कर बताया कि इसके बेटे की गिरने के कारण मौत हो गई है और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे यह बताया गया था कि उसके बेटे ने मंदिर में चोरी की है और गिरने की वजह से उसकी जान गई है।

इसे भी पढ़ें:  ABVP ने अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव,पीजी परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित करने की उठाई मांग

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों से उसे पता चला कि 21 मार्च को उसका बेटा शीतला माता मंदिर गया था, जहां गांव के लोगों ने चोरी के शक में उसकी बुरी तरह पिटाई की और मौत होने पर शव को जला डाला। मृतक युवक की मां का कहना है कि उसके बेटे को मौत के घाट उतारा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने इसके बेटे के शव को जलाकर साक्ष्य मिटा दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पीएम-केयर्स फाॅर चिल्ड्रन योजना की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री का आभार किया व्यक्त

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 302, 201 व 202 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Himachal: सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका पर अब 22 अप्रैल को होगी सुनवाई

एसडीएम कसौली को जोहड़जी दरबार की तरफ से सिरोपा भेंटकर किया गया सम्मानित

Historic Joharji Mela: ऐतिहासिक जोहड़जी मेला 2 अप्रैल से पूरी धार्मिक मान्यता और श्रद्धा के साथ होगा अयोजित

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में तगड़ा उछाल, जानें क्या है नए रेट

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: नेरूवा में स्कॉर्पियो हादसे में दो की मौत, एक बच्चा लापता, दो घायल

Shimla News: दु:खद ! हिमाचल के पूर्व आईएएस के बेटे ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now