Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एसडीएम कसौली को जोहड़जी दरबार की तरफ से सिरोपा भेंटकर किया गया सम्मानित

उत्तर भारत का प्रसिद्ध ऐतिहासिक जोहड़जी (मेहलोग) मेला इस वर्ष 2 अप्रैल से पूरी धार्मिक मान्यता और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले का पहला सप्ताह देशी ( पंजाब से आए) तथा दूसरा सप्ताह पहाड़ी संगत के नाम रहता है।

एसडीएम कसौली नारायण सिंह चौहान ने जोहड़जी पहुंचकर मेले के सभी प्रबंधो व व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर जोहड़जी दरबार की तरफ से उन्हें सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि विकास खंड पट्टा मेहलोग के तहत बाड़ियाँ पंचायत के अधीन मेहलोग क्षेत्र में 2 सप्ताह तक लगने वाला यह मेला जिला सोलन का सबसे बड़ा मेला है। यह मेला पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व दिल्ली के लाखों श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का प्रतीक है। हिंदू- सिख एकता के प्रतीक हैं।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now