Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दूसरी लहर में अब तक 244 डॉक्टर कोरोना से हारे जंग , मृतकों में 28 महिला व 216 पुरुष डॉक्टर शामिल

दूसरी लहर में अब तक 244 डॉक्टर कोरोना से जंग हारे, मृतकों में 28 महिला व 216 पुरुष डॉक्टर शामिल

प्रजासत्ता|
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में तबाही मचा रखी है| इसे रोकने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं| पाबंदी से लेकर Vaccination तक हर कदम उठाए जा रहे हैं| इस महामारी में डॉक्टर अहम भूमिका निभा रहे हैं और फ्रंट लाइन योद्धा के रूप में सामने आए हैं|

कोविड-19 को हराने और पीड़ितों का मनोबल बनाए रखने में डॉक्टरों ने अभी तक अहम भूमिका निभाई है । घर, परिवार की चिंता छोड़कर मरीजों की सेवा करना और उनके आत्मविश्वास को बनाए रखने में इन लोगों ने दिन-रात एक कर दिया है लेकिन बहुत से डॉक्टर अपनी जान इक्स महामारी की वजह से गवा चुके हैं|

इसे भी पढ़ें:  विपक्षी एकजुटता को बड़ा झटका! शिमला बैठक से पहले AAP की शर्त, बैठक में केजरीवाल-खड़गे की नोंकझोक

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में अब तक कुल 244 डॉक्टर कोरोना सक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 28 महिला डॉक्टरों की जान गई वहीं 216 पुरुष डॉक्टरों की जान कोरोना संक्रमण से गई है| पिछले साल कुल 756 डॉक्टरों ने इस महामारी में अपनी जान गवाईं थी|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जे.ए. जयालाल ने बताया कि, कोरोना की दूसरी लहर में कुल 244 डॉक्टरों की जान अब तक गई है| इस साल बिहार में अधिक्तर डॉक्टरों की जान गई| इसके अलावा उत्तरप्रदेश और दिल्ली में भी कई डॉक्टरों की जान गई है| इस महामारी में करीब 30 साल से 55 साल तक के डॉक्टरों की जान ज्यादा गई है| हालांकि इसमें बुजुर्ग डॉक्टर भी शामिल है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल युवा डॉक्टरों की जान ज्यादा गई है| इस साल 3 से 4 गर्भवती डॉक्टर की जान भी संक्रमण के कारण गई है|

इसे भी पढ़ें:  Ram Lalla Murti Photo: देखिए! अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर से भगवान श्रीराम की मूर्ति की झलक
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now