Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu Restaurant Fire: रेस्टोरेंट में आग लगने से दम घुटकर युवती की मौत, चार झुलसे

Kullu Restaurant Fire

कुल्लू |
Kullu Restaurant Fire: कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में एक निजी रेस्टोरेंट में  (Kullu Fire) में आग लगने से युवती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज ढालपुर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कल्लू के मुख्यालय ढालपुर में रविवार को एक निजी रेस्टोरेंट(Kullu Restaurant Fire) में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद दम घुटने से युवती की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य युवक और युवती झुलस गए।

पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए ढालपुर अस्पताल भेज दिया है। रेस्टोरेंट में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अब अदरक पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य, पच्छाद को मिली 32 करोड़ की सौगात

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों की पार्टी चल रही थी और अचानक ही रेस्टोरेंट आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई।  निजी रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन रेस्टोरेंट के भीतर दम घुटने से एक युवती की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू में पर्यटकों और पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव दुर्घटना की सूचना मिलते ही ढालपुर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने भी इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।  तहसीलदार हरि सिंह यादव ने बताया कि इस दुर्घटना में बाली चौकी के रहने वाली युवती की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों का ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Kullu Restaurant Fire| 

इसे भी पढ़ें:  Kullu News:अटल टनल के निर्माण से देश की सुरक्षा होगी और मजबूत
Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now