Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इस महीने में पेट्रोल, डीज़ल के दामों में 11वीं बार बढ़ोतरी

Published on: 21 May 2021
Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता
तेल कंपनियों द्वारा शुक्रवार को कीमतों में बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहंच गया, जबकि डीजल का भाव बढ़कर 91 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल 19 पैसे प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

यह इस महीने 11वीं बढ़ोतरी है, जिसके साथ ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल की कीमत पहले ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 100 रुपये के स्तर को पार कर गई है।

इस समय मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.32 रुपये है, जबकि डीजल 91.01 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.62 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, जो देश में सबसे अधिक है। स्थानीय करों और मालभाड़े के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर रहता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now