Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: नप सुंदरनगर का तुगलकी फरमान, बच्चों को जवाहर पार्क ग्राउंड में खेलने से रोका

Mandi News: नप सुंदरनगर का तुगलकी फरमान, बच्चों को जवाहर पार्क ग्राउंड में खेलने से रोका

विजय शर्मा | सुंदरनगर
Mandi News: नगर परिषद सुंदरनगर द्वारा जारी तुगलकी फरमान के खिलाफ प्रशासन को अवगत कराया गया और इस आदेश को शीघ्र वापस लेने की मांग को लेकर पंडित अरुण प्रकाश के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

पंडित अरुण प्रकाश आर्य, महासचिव हिमाचल कांग्रेस लीगल सेल ने कहा कि एक तरफ तो बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वे ग्राउंड जा सकें और मोबाइल गेम्स व टेलीविजन गेम्स से दूर रह सकें, वहीं नगर परिषद बच्चों को ग्राउंड में जाने से रोक रही है।

परिषद द्वारा जारी फरमान समझ से परे है और इसे तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। अन्यथा, हम स्वयं ग्राउंड जाकर खेल का आनंद लेंगे और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा पार्षदों का घेराव करेंगे। स्थानीय जनता ने उन्हें जनता के खिलाफ काम करने के लिए नहीं चुना है। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा, रितिन शर्मा, चंद्र कौशल सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सड़क से आधी बाहर लटकी HRTC बस, 24 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi News UpdateMandi samacharToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now