Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Him care Issue HP : लोकसभा में भी गूंजा हिम केयर का मुद्दा, सुरेश कश्यप ने उठाई प्रदेश सरकार की खामियां

Him care Issue HP : लोकसभा में भी गूंजा हिम केयर का मुद्दा, सुरेश कश्यप ने उठाई प्रदेश सरकार की खामियां

शिमला |
Him care Issue HP : भाजपा लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ( Lok Sabha MP Suresh Kashyap) ने लोकसभा में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में 18 महीने से कांग्रेस की सरकार है जो कि इंडी गठबंधन का भाग भी है और इनके राज में हिमाचल प्रदेश के विकास पर ग्रहण लग चुका है, जितनी भी भाजपा एवं जयराम ठाकुर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चल रही थी उसको बंद किया जा रहा है।

हाल ही में आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat )के तर्ज पर शुरू की गई हिम केयर योजना ( Him Care Scheme ) सका ताजा उदाहरण है, इस योजना के अंतर्गत 370 करोड़ की देनदारी बाकी है और निजी अस्पतालों में इस योजना के अंतर्गत हो रहे इलाज पर रोक लगा दी गई है, प्रदेश में ना महिलाओं को 1500 रु ना युवाओं को रोजगार न किसान की गोबर खरीद ना दूध खरीद हो पा रहा है। यह सरकार केवल झूठ की सरकार है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) एक पहाड़ी राज्य है और ऐसे देश के सभी पहाड़ी राज्यों के लिए एक मंत्रालय का गठन भी होना चाहिए जो इन राज्यों को सहायता मुहैया करवा सके। उन्होंने लोकसभा में सभापति महोदय के माध्यम से इस सफारी को केंद्र सरकार के समक्ष रखा।

उन्होंने हिमाचल एक पर्यटन राज्य होने का मुद्दा भी उठाया और इसके लिए अतिरिक्त सहायता भी मांगी, जिस प्रकार प्रदेश में टनल निर्माण का काम चल रहा है उसको और ज्यादा गति देने की मांग भी उठाई अपने जिला सिरमौर में सीसीई सीमेंट प्लांट को बढ़ाने की मांग भी रखी।

कश्यप ने केंद्र बजट की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस बजट में 10352 करोड़ की राशि मिल रहीं है जिससे हिमाचल में सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार का हिमाचल को दिए गए 2698 करोड़ के रेल बजट का धन्यवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 3.0 के पहले बजट को सर्वस्पर्शी बजट बताया।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now