Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: पूर्व CM ने ड्रोन से जासूसी के लगाए आरोप, सीएम सुक्खू बोले – कहीं ED-CBI तो नहीं कर रही जयराम ठाकुर की जासूसी?’

Himachal News: पूर्व CM ने ड्रोन से जासूसी के लगाए आरोप, सीएम सुक्खू बोले - कहीं ED-CBI तो नहीं कर रही जयराम ठाकुर की जासूसी?'

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार पर अपने घर पर ड्रोन से जासूसी के आरोप लगाए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि शिमला के रामचंद्र चौक पर उनका जो आधिकारिक आवास है, वहां ड्रोन घूमता रहता है। चारों तरफ ड्रोन घूम कर सर्विलांस कर रहा है और उन पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सुबह बीजेपी विधानसभा के लिए आ रहे थे, तब भी 9:30 पर उनके घर पर ड्रोन देखा गया। यह सरासर निजता का उल्लंघन है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि उनके सरकारी आवास के नजदीकी शिमला के पुलिस अधीक्षक का भी सरकारी आवास है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह ड्रोन एसपी के सरकारी आवास से ही उड़ाया जा रहा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि फोन तो पहले से ही टैप किये जा रहे हैं, लेकिन अब ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, शिमला नगर निगम के चुनाव का रास्ता हुआ साफ

वहीं जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर ड्रोन के जरिए जासूसी के आरोप पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में स्पष्टीकरण दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जासूसी हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से नहीं की जा रही है। सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि वह जांच करवाएंगे कि कहीं जासूसी ईडी और सीबीआई की ओर से तो नहीं करवाई जा रही है। इस पर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: नड्डा ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, राहुल गाँधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह केंद्रीय एजेंसियों से भी इस बात को पूछ लेंगे कि कहीं ईडी और सीबीआई तो यह जासूसी नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए दोनों केंद्रीय एजेंसी को पत्र भी लिखेंगे। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि वे सनसनी फैलाने की कोशिश न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से बात की है और हिमाचल प्रदेश पुलिस किसी भी विधायक की जासूसी नहीं करवा रही है। न ही किसी विधायक के फोन टैप किए जा रहे हैं।

Himachal Latest News Himachal News himachal news cm sukhu Himachal News in Hindi himachal news latest Himachal News Today himachal news today live in hindi Himachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now