Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खुशख़बरी: हिमाचल में आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, अधिसूचना जारी

खुशख़बरी: हिमाचल में आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, अधिसूचना जारी

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्करों को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिल पाया है। लेकिन अब जल्द ही यह मिलना शुरू हो जायेगा| महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश ने अधिसूचना जारी करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत दी है| बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने चौ‌थे बजट 2021-22 में हिमाचल में कार्यरत आंगनबाड़ी वर्कर, मिनी आंगनबाड़ी वर्कर, आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी|

187033753 1704455093078851 7447898931034525412 n
बता दें कि जयराम सरकार ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकताओं का मानदेय प्रतिमाह 500 रुपये बढ़ाने की घोषणा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकताओं का मानदेय प्रतिमाह 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई। आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय प्रतिमाह 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी| अब इस बारे में अधिसूचना भी जरी हो गई है| आंगनबाड़ी कार्यकताओं को यह लाभ 1 अप्रैल 2021 के बाद से मिलना शुरू होगा|

इसे भी पढ़ें:  Chamba Marriage Accident: देखिए, शादी समारोह के दौरान चल रहा था नाच-गाना और अचानक भरभरा कर गिर गई छत..!

हम आपको बताते हैं कि वर्ष 2017 के बाद अब तक इनके मानदेय में कितनी बढ़ोतरी हुई है और अब कितना मिलेगा| बता दें कि हिमाचल में लगभग 18,386 आंगनबाड़ी वर्कर को 2017 में 4,450 रुपये मानदेय मिलता था। अब 7,300 रुपये मिलेगा। तीन साल में 2,850 की बढ़ोतरी की गई है। 539 मिनी आंगनबाड़ी वर्कर को वर्ष 2017 में 3,000 और अब 5,200 रुपये मिलेगा। तीन साल में 2,200 की बढ़ोतरी की गई है। 18,386 आंगनबाड़ी हेल्पर को वर्ष 2017 में 2,100 मानदेय देय होता था। अब 3,800 रुपये मिलेंगे। तीन साल में 1,700 की वृद्धि की गई है।

इसे भी पढ़ें:  जनता के दिल में सीधे उतर रही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now