Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक को पीएनबी में मर्जर की तैयारी..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक को पीएनबी में मर्जर की तैयारी..!

Himachal News: अगर आपका खाता हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में है, तो आपको इससे जुड़े एक महत्वपूर्ण अपडेट के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार अब क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वर्तमान में देश में 43 ग्रामीण बैंक हैं, जिनकी संख्या को घटाकर 28 करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत, कुछ बैंकों का अन्य बैंकों में विलय किया जाएगा। इस प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश का यह प्रमुख ग्रामीण बैंक भी शामिल है, जिसका मुख्यालय मंडी में स्थित है।

उल्लेखनीय है कि सरकार देशभर में चल रहे ग्रामीण बैंकों की संख्या कम करने पर विचार कर रही है। इसके लिए 15 बैंकों का विलय प्रस्तावित किया गया है, ताकि हर राज्य में केवल एक ही रीजनल रूरल बैंक (RRB) हो। इसी उद्देश्य के तहत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में किया जाएगा।

बता दें कि साल 2004-05 में केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के विलय की प्रक्रिया की शुरुआत की थी। 2020-21 तक तीन चरणों में विलय के बाद, RRB की संख्या 196 से घटकर 43 रह गई थी। अब, यह विलय प्रक्रिया चौथे चरण में प्रवेश कर रही है, जिसमें सरकार ने ग्रामीण बैंकों की संख्या को 43 से घटाकर 28 करने का लक्ष्य रखा है।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News UpdateHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now