Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra: गुरदासपुर बेकरी में काम करने वाले कांगड़ा के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Kangra: गुरदासपुर बेकरी कांगड़ा के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Kangra News: कांगड़ा जिला की उप-तहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत लाड़थ के वरोह निवासी राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राकेश कुमार, जो पिछले 20 वर्षों से गुरदासपुर, पंजाब की एक बेकरी में काम कर रहे थे, सोमवार को मृत पाए गए।

राकेश के 19 वर्षीय बेटे अनमोल शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह बेकरी से फोन आया कि राकेश कुमार ने रातभर शराब पी थी और उन्हें वापस घर ले जाने के लिए कहा गया। माली हालत के कारण परिवार उन्हें खुद लाने में असमर्थ था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बुधवार सुबह 11 बजे राकेश कुमार और उनकी मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी को एंबुलेंस द्वारा वरोह गांव छोड़ा गया। ड्राइवर ने परिवार से कहा कि राकेश कुमार को न जगाएं, क्योंकि उन्होंने शराब पी रखी है। डेढ़ घंटे बाद जब परिवार ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वे मृत पाए गए।

परिवार का आरोप:

  • राकेश के भाई महेंद्र सिंह और भाभी मीनू ने कहा कि बेकरी मालिक को राकेश और उनकी पत्नी को एंबुलेंस में अकेले भेजने के बजाय किसी जिम्मेदार व्यक्ति को साथ भेजना चाहिए था।
  • परिवार को शक है कि राकेश कुमार की मौत पहले ही हो चुकी थी और बेकरी मालिक ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के लिए यह कदम उठाया।

पुलिस की प्रतिक्रिया:

पुलिस थाना रैहन के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जब राकेश और उनकी पत्नी को एंबुलेंस ने छोड़ा, तो उनके बेटे और बेटी मौजूद थे। परिवार द्वारा उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की बात कही है, जो 25 दिसंबर तक आने की संभावना है।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now