Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

New Bajaj Chetak: नए अवतार के साथ मार्केट में आया बजाज चेतक, जानिए इसके फीचर्स और कीमत..!

New Bajaj Chetak: नए अवतार के साथ मार्केट में आया बजाज चेतक, जानिए इसके फीचर्स और कीमत..!

New Bajaj Chetak 2025: बजाज चेतक का नाम भारतीय दोपहिया उद्योग में हमेशा एक खास पहचान रखता है, लंबे समय बाद New Bajaj Chetak 2025 ने भारतीय बाजार में एक बार फिर वापसी की है। बता दें कि अस्सी और नब्बे के दशक में भारतीय बाजार में ‘बजाज चेतक’ स्कूटर का अपना एक अलग ही स्थान था। इस बार बजाज चेतक को इलेक्ट्रिक में पेश किया है, जिसे ‘Chetak 35 Series’ नाम दिया गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बताया कि बजाज का नया चेतक स्कूटर (New Bajaj Chetak 2025) दिखने में भले ही पुराने मॉडल जैसा लग रहा हो लेकिन इसमें कई बदलाव किए गए है। इसके कंपनी ने यह भी कहा है कि नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में तकनीकी रूप से कई बदलाव किए गए है।

आइकॉनिक चेतक स्कूटर को नए अवतार में लॉन्च ( New Bajaj Chetak 2025)

बजाज ऑटो ने आज भारतीय बाजार में अपने आइकॉनिक चेतक स्कूटर को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज को पेश किया है, जिसमें बजाज चेतक इलेक्ट्रिक एक प्रमुख मॉडल बन चुका है।

इसे भी पढ़ें:  Royal Enfield Classic 650 : बुलेट की धड़कन, रेट्रो का रोमांच" के साथ जल्द ही लॉन्च की तैयारी.!

New Bajaj Chetak Prices

खबरों के मुताबिक ‘Chetak 35 Series’ की शुरुआती मूल्य 1,20,000 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। नए चेतक में पिछले मॉडल की तुलना में कई तकनीकी सुधार किए गए हैं। यह स्कूटर पहले से बेहतर रेंज, स्टोरेज स्पेस और आराम प्रदान करता है। यह स्कूटर जल्द ही देशभर में बजाज डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगा

इसे भी पढ़ें:  आ गई दमदार लुक और बेहतरीन फीचर्स, साथ नई Hyundai Creta
New Bajaj Chetak: नए अवतार के साथ मार्केट में आया बजाज चेतक, जानिए इसके फीचर्स और कीमत..!
New Bajaj Chetak: नए अवतार के साथ मार्केट में आया बजाज चेतक, जानिए इसके फीचर्स और कीमत..!

New Bajaj Chetak Performance

न्यू बजाज चेतक (New Bajaj Chetak 2025) डिजाइन में भले ही पहले के आइकॉनिक चेतक स्कूटर की तरह है, लेकिन बैटरी की स्थिति और संरचना में बड़े बदलाव लाये गए हैं। अब बैटरी फ्लोर बोर्ड पर है, जिससे स्टोरेज स्पेस बढ़ता है। इसे नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसमें नई बैटरी, कंट्रोल सिस्टम, और मोटर पैनल शामिल हैं।

नए बजाज में पहियों में बदलाव के साथ सीट भी 80 मिमी लंबा की गई है। बता दें कि ‘Chetak 35 Series’ 3.5kWh क्षमता की बैटरी के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज पर 153 किमी तक जाने में सक्षम है। रियल वर्ल्ड में यह 125 किमी की रेंज देता है। यही नहीं इसकी बैटरी को 3 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Car Category: अलग-अलग रोड के लिए देखिए कौन से सेगमेंट की गाड़ी सबसे है बेस्ट.!

New Bajaj Chetak Features

नए फीचर्स में TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इंटिग्रेटेड मैप, और सेफ्टी अलर्ट शामिल हैं। यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें 1,20,00 रुपये से शुरू होती हैं। इसे बजाज की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।

Aaj Ki Khabren Auto News Automobile Automobile News India best car under budget bike price India car review India electric vehicle India new car launch India

Join WhatsApp

Join Now