Prajasatta Side Scroll Menu

Una News: सरकारी डॉक्टर ने निजी अस्पताल में किया ऑपरेशन, मरीज की मौत पर मचा हड़कंप,

निजी अस्पताल में महिला का ऑपरेशन करने वाली सरकारी गायनी डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश

Una News: ऊना जिले के सरकारी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्विंकी जैन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश जारी किए हैं। मामला तब सामने आया जब डॉक्टर ने एक महिला मरीज को पहले सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर किया और फिर खुद ही उस निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया।

ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की मौत हो गई, जिससे डॉक्टर और निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, ऊना क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ने डॉक्टर स्विंकी जैन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। साथ ही, संबंधित निजी अस्पताल पर भी विस्तृत जांच की जा रही है।

इस मामले के बाद यह भी सामने आया है कि डॉक्टर स्विंकी जैन, सरकारी अस्पताल के अलावा, निजी अस्पताल में भी सेवाएं दे रही थीं। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मरीज, जो पंजाब के नंगल से थी, को डॉक्टर ने निजी अस्पताल में रेफर करते हुए इलाज के लिए 25 हजार रुपये मांगे थे। इस घटना के बाद, डॉक्टर की गतिविधियों पर सवाल उठे हैं।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. बिंदल के हाथों में एक बार फिर हिमाचल बीजेपी की कमान, भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर छोड़ा था पद
Una News: सरकारी डॉक्टर ने निजी अस्पताल में किया ऑपरेशन, मरीज की मौत पर मचा हड़कंप
Una News: सरकारी डॉक्टर ने निजी अस्पताल में किया ऑपरेशन, मरीज की मौत पर मचा हड़कंप

पुलिस ने ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात चिकित्सक व निजी अस्पताल के खिलाफ जनकप्रीत कौर पुत्री महेन्द्र सिंह निवासी गांव मजारी डाकखाना भलडी तहसील नंगल, जिला रोपड पंजाव की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या बोले अधिकारी 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि डॉक्टर ने निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया था, जो स्वास्थ्य विभाग के नियमों का उल्लंघन है।

निजी अस्पताल में गायनेकोलॉजी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, अस्पताल की अन्य गतिविधियों की भी गहन जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सीएम जयराम ठाकुर का दावा: 'हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी भाजपा

क्या है मामला 

ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल से सटे भलड़ी गांव के महेन्द्र सिंह अपनी पत्नी को रसोली के ऑपरेशन को लेकर गए थे। लेकिन वहां पर तैनात महिला चिकित्सक ने यह कहकर भेज दिया कि यहां पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इसलिए रक्कड़ कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में ले जाएं। वह स्वयं आकर ऑपरेशन करेंगी। इसके बाद महिला चिकित्सक ने मंगलवार को ऑपरेशन किया। लेकिन उसके बाद महिला की तबीयत खराब हाे गई और बाद में मौत हो गई। इसके बाद वहां पर परिजनों की तरफ से जमकर प्रदर्शन किया गया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today Today una news Una crime News Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today una news Update Una samachar

Join WhatsApp

Join Now