Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: चालक की आत्महत्या से HRTC में सनसनी: क्षेत्रीय प्रबंधक पर प्रताड़ना और वेतन रोकने का गंभीर आरोप, प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश..!

Himachal News: चालक की आत्महत्या से HRTC में सनसनी: क्षेत्रीय प्रबंधक पर प्रताड़ना और वेतन रोकने का गंभीर आरोप, प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश..!

Himachal News: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मपुर डिपो में तैनात चालक संजय कुमार ने प्रताड़ना से तंग आकर (Hrtc Bus Driver Suicide Case)आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके अंतिम वीडियो ने इस मामले को गंभीर बना दिया है। वीडियो में संजय ने धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार टारू पर प्रताड़ना, वेतन रोकने और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मरने से पहले चालक ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

संजय कुमार मूल रूप से कुल्लू जिले के बदाह के निवासी थे और चार महीने पहले रामपुर से ट्रांसफर होकर धर्मपुर डिपो आए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया और 12 जनवरी को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वायरल वीडियो में संजय ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

अस्तपताल में इलाज के दौरान बनाए गए वीडियो में संजय ने कहा कि आरएम धर्मपुर विनोद कुमार टारू उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। 4 महीनों से सेलरी रोक रखी थी। वीडियो में संजय बता रहा है कि आरएम कहता है कि सस्पेंड कर देगा और बताएगा कि नौकरी कैसे करते हैं। ड्राइवर की मौत से पहले के इस वीडियो से अब हिमाचल पथ परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है.

आरएम ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर, धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार टारू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने दावा किया कि चालक को समय पर वेतन दिया जा रहा था और उसे किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया गया।

प्रबंधन ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

वायरल वीडियो (Hrtc Bus Driver Suicide Case) के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि निगम इस कठिन समय में मृतक के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने मंडल प्रबंधक मंडी को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार करें। वहीँ नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस मामले को उठाते हुए कहा HRTC के अधिकारी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं।यह जाँच का विषय है और इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now