Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चौपाल पुलिस थाना को देेश के शीर्ष पुलिस थानों में मिला स्थान

पुलिस थाना चौपाल देश के टॉप-10 थानों में जगह बनाने में कामयाब

प्रजासत्ता|
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिमला जिले के चौपाल पुलिस थाना को देश के शीर्ष दस पुलिस थानों में स्थान दिया है। यह निर्णय अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय के रैंकिंग इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर देश के शीर्ष पुलिस थानों का चयन किया है। पुलिस थानों की उपलब्धि का आकलन करते हुए मामलों के निपटान, मामलों की खोज, सामुदायिक पुलिस, बैक एंड वर्क और कानून व्यवस्था के रख-रखाव को भी पुलिस थानों की उपलब्धियों में मद्देनजर रखा गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि इस वर्ष नई दिल्ली में नवंबर अथवा दिसंबर महीने के दौरान होने वाले सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी उपलब्धियों के बारे में एक छोटी प्रस्तुति देने के लिए देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों के एसएचओ/प्रभारी को आमंत्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि वे अपना अच्छा काम जारी रखेंगे और हिमाचल को गौरवान्वित करते रहेंगे।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now