Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Neeraj Chopra Marriage: नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें..!

Neeraj Chopra Marriage :नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें..!

Neeraj Chopra Marriage: भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 17 जनवरी को शादी की, और दो दिन बाद रविवार को रात 9.36 बजे सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तीन तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी हिमानी और मां सरोज देवी नजर आईं।

नीरज ने सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।” नीरज और हिमानी की शादी का कार्यक्रम बेहद गुपचुप तरीके से हुआ था, जिसमें केवल दोनों परिवारों के करीबी सदस्य शामिल हुए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पानीपत के रहने वाले ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से सोलन के एक शानदार रिजॉर्ट, सूर्यविलास में शादी की। इस खास मौके पर होटल ने प्राइवेसी का पूरी तरह से ध्यान रखा। इसके लिए सभी CCTV कैमरों को टेप से ढक दिया गया था और शादी की प्रक्रिया को रिकॉर्ड करने से बचने के लिए मेहमानों और कर्मचारियों के फोन तीन दिन तक बंद रखे गए। सूर्यविलास रिजॉर्ट सोलन के गांधीग्राम में स्थित है, जो शिमला से करीब 65 किलोमीटर और चंडीगढ़ से लगभग 62 किलोमीटर दूर है। होटल की जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को दोपहर तक सभी मेहमान पहुंच चुके थे।

नीरज ने अपनी और पत्नी हिमानी की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया और लिखा, “सभी के आशीर्वाद का शुक्रगुजार हूं, जो हमारे इस मोमेंट में भागीदार बने। प्यार में बंधे, हमेशा के लिए खुश।”

नीरज की पत्नी हिमानी मोर सोनीपत जिले के लिटिल एंजल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद टेनिस खिलाड़ी बनीं और अब USA से स्पोर्ट्स स्टडी कर रही हैं। हिमानी के परिवार ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस शुभ अवसर पर नीरज और हिमानी को वैवाहिक जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now