Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal: ब्यास और यमुना नदियों में अवैध खनन का भंडाफोड़, ED ने 8 आरोपियों के खिलाफ दायर की शिकायत.!

Himachal: ब्यास और यमुना नदियों में अवैध खनन का भंडाफोड़, ED ने 8 आरोपियों के खिलाफ दायर की शिकायत.!

Himachal Pradesh News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हिमाचल प्रदेश के ब्यास नदी और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यमुना नदी के किनारे अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने इस मामले में ज्ञान चंद और उनके सात साथियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत (PC) दायर की है, जिसके बाद माननीय विशेष अदालत (PMLA), गाजियाबाद ने इस पर संज्ञान लिया है।

यह मामला उन खनन माफियाओं के खिलाफ है जो नदियों के तल से अवैध रूप से खनिज और बालू निकालकर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर रहे थे। ED ने जांच शुरू की थी जब स्थानीय पुलिस स्टेशनों में अवैध खनन की शिकायतें दर्ज की गई थीं। इसमें आरोप लगाया गया था कि टिपर, जेसीबी, ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन अवैध खनन में लिप्त थे और ओवरलोड करके खनिजों को पत्थर क्रशर तक पहुंचाया जा रहा था।

इस मामले में 18 नवंबर 2024 को ज्ञान चंद और उनके साथी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। ED ने अब तक इस जांच में 12 छापे मारे हैं और करीब 4.9 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है। यह संपत्ति अवैध खनन से अर्जित आय से खरीदी गई थी, जिसमें ट्रक, टिपर, जेसीबी और अन्य खनन मशीनरी शामिल हैं।

ED की जांच में सामने आया है कि यह खनन माफिया ज्ञानचंद की अगुवाई में ब्यास और यमुना नदी से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक अवैध खनन के साम्राज्य का संचालन कर रहा था। अब इस पूरे मामले की गहन जांच जारी है, और और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है और मामले के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now