Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Gold Price Rise: अमेरिकी व्यापार नीतियों के कारण सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल.!

Gold Price Today Gold Silver Rate, Gold rate today Gold Price Crash: Gold Price Rise Gold Prices: Gold Price Crash: Gold Price Today

Gold Price Rise: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और टैरिफ संबंधी फैसलों के कारण सोने की कीमतों में भारी उछाल (Gold Price Rise) देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,300 रुपये से अधिक बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,310 रुपये बढ़कर 84,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि कल यह 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत 82,300 रुपये, 20 कैरेट सोने की कीमत 75,050 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 63,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

कामा ज्वेलरी के प्रबंध निदेशक कॉलिन शाह के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 2,880 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस उछाल के पीछे डॉलर इंडेक्स का 107 पर कमजोर होना और अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

जनवरी 2024 के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 8% की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में, सोना 2,891 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शाह ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस और घरेलू बाजार में 88,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

Gold Price Rise: अमेरिका-चीन व्यापार तनाव का असर

अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने की योजना को 30 दिनों के लिए टाल दिया है। हालांकि, चीनी वस्तुओं पर 10% टैरिफ लगाने के अपने फैसले पर अमेरिका अडिग है। इसके जवाब में चीन ने भी कुछ अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगा दिया है। इससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध का खतरा और बढ़ गया है, जिसका सीधा असर वैश्विक बाजारों और सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenGold Price TodayGold Price Updatelatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now