Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: सड़क हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझा, NIT हमीरपुर के छात्र आशीष की मौत

Published on: 17 February 2025
Bilaspur News: सड़क हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझा, NIT हमीरपुर के छात्र आशीष की मौत

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
Bilaspur News: बिलासपुर जिला के
घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरोटा के गांव छत्र निवासी सुनील कुमार के इकलौते पुत्र आशीष कुमार (24 वर्ष) का चंडीगढ़-खरड़ में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। आशीष NIT हमीरपुर से एम.टेक की पढ़ाई कर रहा था और पढ़ाई में होनहार था।

दुर्घटना शनिवार को हुई, जब आशीष अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से चंडीगढ़ गया था। शाम को वह दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर खरड़ की ओर जा रहा था कि अचानक बाइक पैराफिट से टकरा गई। इस हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की भी मृत्यु हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है और आईसीयू में उपचाराधीन है।

आशीष के पिता सुनील कुमार डंगार बाजार में इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाते हैं। उनकी बेटी (आशीष की बहन) बी.फार्मा की पढ़ाई कर रही है। आशीष घर का इकलौता बेटा होने के साथ-साथ गांव और परिवार का लाडला था। उसके मिलनसार स्वभाव और होनहार होने के कारण सभी उससे बेहद प्यार करते थे।

आशीष की अचानक हुई मौत का समाचार मिलते ही गांव और परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। हर कोई इस दुखद घटना से दुखी है। आशीष के निधन ने परिवार और गांव वालों को गहरा सदमा पहुंचाया है। आशीष के परिवार और गांव वालों ने उसे भावभीनी विदाई दी। इस दुखद घटना ने एक होनहार युवा की जिंदगी को असमय ही छीन लिया, जिससे उसके परिवार और समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharHP Himachal NewsSolan News Himachal News Himachal News Today

Join WhatsApp

Join Now