Prajasatta Side Scroll Menu

Kangra News: राजा का तालाब में सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत..!

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

अनिल शर्मा |
Kangra News: कांगड़ा जिला की उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले तलाड़ा बाजार में 27 जनवरी को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दंपति रमेश चंद (64 वर्ष) और उनकी पत्नी सुमन का इलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार शाम को सुमन ने टांडा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली, जबकि इससे पहले 30 जनवरी को रमेश चंद का भी उपचार के दौरान निधन हो गया था।

दुर्घटना तब हुई जब रमेश चंद और सुमन 27 जनवरी की सुबह लगभग आठ बजे अपने ससुराल जाने के लिए निजी बाइक पर सवार होकर राजा का तालाब से तलाड़ा की ओर जा रहे थे। तलाड़ा बाजार से रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय जसूर से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व CM शांता कुमार ने किया सुब्रमण्यम स्वामी का समर्थन-बोले बदला जाए डलहौली का नाम

घटना के बाद परिजनों ने दंपति को पहले पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, फिर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां रमेश चंद का 30 जनवरी को इलाज के दौरान निधन हो गया, जबकि सुमन रविवार शाम तक जीवन और मृत्यु से जूझती रहीं और अंततः उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

सोमवार को सुमन का अंतिम संस्कार चकवाड़ी स्थित मोक्षधाम में किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दुखद घटना ने परिवार और आसपास के लोगों को गहरा सदमा पहुंचाया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
HP Himachal News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar Solan News Himachal News Himachal News Today

Join WhatsApp

Join Now