Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: हिमाचल के पूर्व सीएम शांता ने खड़ी की BJP की मुश्किलें, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कर दी तारीफ!

Himachal Politics: हिमाचल के पूर्व सीएम शांता ने खड़ी की BJP की मुश्किलें, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कर दी तारीफ!

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शांता कुमार अक्सर अपनी पार्टी की लाइन से हटकर बयान देने के लिए चर्चा में रहते हैं। जिसका बीजेपी कट्टर विरोध कर रही होती है उसका शांता कुमार समर्थन करते हुए नजर आ जाते हैं।

जहाँ पूरी भाजपा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचारी और पता नहीं क्या क्या कहती है शांता कुमार ने उन्ही  मनीष सिसोदिया साफ छवि का नेता बात कर अपनी ही पार्टी बीजेपी के खिलाफ बगावत कर दी है।

दरअसल शांता कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ” कि पाठकों को बहुत हैरानी होगी और कुछ मित्र नाराज भी हो जाएगें। परन्तु मैं अपने मन की बात खुल कर कहना चाहता हूं। आप पार्टी के नेता श्री मनीष सिसोदिया के साथ मेरी बहुत सहानुभूति है। 17 महीने के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत पर छोड़ा है। उनके जेल से रिहा होना की मुझे भी खुशी हुई है।

उन्होंने कहा कि मेरा यह विष्वास है कि दिल्ली में आप सरकार के नेता व्यक्तिगत रूप से नही है। यह पार्टी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के विरूद्ध ऐतिहासिक आन्दोलन से निकली थी। पहली बार दिल्ली का चुनाव लड़ा तो 70 में से 67 सीटें जीती। सरकार बनाई और बहुत अच्छा ईमानदारी से काम किया। परिणाम यह हुआ कि दूसरी बार भी दिल्ली में आप की सरकार बनी। देश की राजनीति और भाजपा के केन्द्र के नाक के नीचे दूसरी बार फिर से सरकार बनाना इस बात का प्रमाण था कि उस पार्टी ने दिल्ली में अच्छा काम करके राजधानी के मतदाताओं का दिल जीता था।

शांता कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है कि भारत का चुनाव काले धन से लड़ा जाता है। हर पार्टी चुनाव के लिए धन इक्कठा करती है। पूरे देश की पार्टी बनने के लिए यही काम आप पार्टी ने शुरू किया। परन्तु उनको चुनाव में धन इक्कठा करने का अनुभव नही था। बाकी पार्टियां इस तरीके से धन इक्कठा करती है कि कानून के शिंकजे में कभी कोई नही आता। अनुभव न होने के कारण धन इक्कठा करने में आप पार्टी पकड़ी गई।

उन्होंने कहा कि मैं बिलकुल नही कह रहा हूं कि उन्हें भी इस प्रकार का करना चाहिए था। मेरा कहने का अभिप्रायः यही है कि सभी पार्टियों के सभी नेता गंभीरता से भारत के लोकतंत्र की इस सच्चाई पर विचार करें कि भारत का लोकतंत्र काले धन से और झूठ से क्यों होता है। सभी पार्टियां काले धन से चुनाव लड़ती है और उसके बाद हर जीता हुआ नेता चुनाव आयोग के सामने खर्चे का हिसाब देते समय झूठ बोलते है।

जो लोकतंत्र काले धन और झूठ से होता है वह लोकतंत्र आम गरीब आदमी का भला कभी नही कर सकता। यही कारण है कि आज दुनिया के पांच अमीर देशो में होने के बाद भी भारत में विष्व के सबसे अधिक भूखे और गरीब रहते है। इस देश में एक तरफ अमीरी चमकती है और दूसरी तरफ गरीबी सिसकती है। ट्रांसपेरेंषी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार आज भी भारत में लगभग 15 करोड़ लोग रात को लगभग भूखे पेट सोते है।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal politicsHimachal Politics NewsHimachal Pradesh NewsShanta Kumar

Join WhatsApp

Join Now