Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया काल दिवस

Updated By Tek Raj
Published on: 25 जून 2021
परवाणू भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया काल दिवस

अमित ठाकुर|परवाणू
परवाणू में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा काला दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता महिला आयोग की अध्यक्ष डा डैजी ठाकुर ने की। परवाणू भाजपा की वरिष्ठ नेता व प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डा डेज़ी ठाकुर ने कहा आज से 46 साल पहले देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया था, जिसे भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय भी कहा जाता है||25 जून 1975 की आधी रात को आपातकाल की घोषणा की गई, जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही| उस दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी|

प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा डा डेज़ी ठाकुर ने अपने वक्तव्य में बताया की स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद काल था| आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे| इसे आजाद भारत का सबसे विवादास्पद दौर भी माना जाता है| वहीं अगले सुबह यानी 26 जून को समूचे देश ने रेडियो पर उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आवाज में आपातकाल की घोषणा के बारे में सुना| आपातकाल के पीछे कई वजहें बताई जाती है, जिसमें सबसे अहम है 12 जून 1975 को इलाहबाद हाईकोर्ट की ओर से इंदिरा गांधी के खिलाफ दिया गया फैसला|

डेज़ी ठाकुर ने कहा उस समय हाइकोर्ट का फैसला बना था आपातकाल की वजह
प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डा डेज़ी ठाकुर ने बताया की कहा जाता है आपातकाल की नींव 12 जून 1975 को ही रख दी गई थी| इस दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को रायबरेली के चुनाव अभियान में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का दोषी पाया था और उनके चुनाव को खारिज कर दिया था| इतना ही नहीं, इंदिरा पर छह साल तक चुनाव लड़ने पर और किसी भी तरह के पद संभालने पर रोक भी लगा दी गई थी|

परवाणू में इस मौके पर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश सचिव डा डेज़ी ठाकुर के साथ जिला परिषद दर्पणा ठाकुर, नगर परिषद परवाणू से किरण चौहान, पूजा गोयल, रजनी सिंगला आदि परवाणू भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने भाग लिया

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now