Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जम्मू एयरपोर्ट परिसर में 5 मिनट के अंतराल में दो धमाके, मचा हड़कंप

जम्मू एयरपोर्ट परिसर में 5 मिनट के अंतराल में दो धमाके, मचा हड़कंप

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू एयरपोर्ट टेक्नीकल सर्किल में देर रात तेज धमाके की हुआ, जिससे हड़ंकप मच गया। रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर एक नहीं बल्कि 5 मिनट में दो धमाके हुए। गनीमत की बात यह रही किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस प्रशासन व फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारी इस पूरे वाकये की जांच में जुटे हैं। विस्फोटक कहां से आया और इस घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है ये तो जांच के बाद भी तस्वीर साफ हो सकेगी। न्यूज एजेंसी के अनुसार धमाके की आवाज जम्मू एयरपोर्ट पर स्थित एयरफोर्स स्टेशन में सुनाई दी। ये इलाका हाई सिक्योरिटी में आता है। बताया जा रहा है कि पहला धमाका एक बिल्डिंग की छत पर और दूसरा धमाका जमीन पर हुआ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं, इसके बाद पूरा इलाका मिनटों में ही सील कर दिया गया है। पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड भी वहां पहुंच गया है। धमाके पर इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि एयरफोर्ट स्टेशन के अंदर विस्फोट होने की रिपोर्ट सामने आई है। अच्छी बात ये भी है कि धमाके में न तो कोई जवान घायल हुआ है और न ही किसी इक्विपमेंट को कोई नुकसान हुआ है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now