Prajasatta Side Scroll Menu

iQOO Neo 10R 5G: दमदार प्रोसेसर, धांसू कैमरा और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन,कीमत और फीचर्स जानें..!

iQOO Neo 10R 5G: दमदार प्रोसेसर, धांसू कैमरा और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन,कीमत और फीचर्स जानें..!

iQOO Neo 10R 5G: अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो आपके बजट में फिट बैठे और आपको बेहतरीन गेमिंग अनुभव भी दे, तो iQOO Neo 10R आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फोन उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार बैटरी लाइफ चाहते हैं।

इस फोन की कीमत मिड-रेंज में रखी गई है, जिससे यह उन लोगों के लिए भी उपलब्ध है जो ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं। iQOO Neo 10R न केवल गेमिंग के लिए अच्छा है, बल्कि यह एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन है जो आपकी सभी जरूरतों को पूरा कर सकता है।आईये इस फ़ोन के बारे जानते है पूरी बाते।

iQOO Neo 10R Display

iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Neo 10R को एक प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। इस फोन में एक बड़ा सा डिस्प्ले दिया गया है, जो देखने में बेहद आकर्षक है। iQOO Neo 10R में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने के लिए एकदम सही है, क्योंकि यह स्मूथ और वाइब्रेंट बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

इस फोन में सिर्फ बड़ा डिस्प्ले ही नहीं, बल्कि गेमिंग के लिए एक दमदार परफॉर्मेंस भी दी गई है। iQOO Neo 10R को गेमिंग के शौकीनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, इसलिए इसमें एक बेहतरीन प्रोसेसर और शानदार रैम दी गई है। यह फोन हाई-एंड गेम्स को भी आसानी से चला सकता है और लैग-फ्री गेमिंग अनुभव प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें:  मात्र 30,000 रुपये में ले जाएं iPhone 13, Flipkart पर भारी-भरकम छूट
iQOO Neo 10R 5G: दमदार प्रोसेसर, धांसू कैमरा और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन,कीमत और फीचर्स जानें..!
iQOO Neo 10R 5G: दमदार प्रोसेसर, धांसू कैमरा और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन,कीमत और फीचर्स जानें..!

iQOO Neo 10R Camera

iQOO का नया स्मार्टफोन Neo 10R फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। इस फोन में सेल्फी और फोटोग्राफी दोनों के लिए शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है।फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है, जो शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन सेल्फी क्लिक करने में मदद करता है।iQOO Neo 10R का कैमरा सेटअप उन लोगों के लिए खास है जो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करना पसंद करते हैं। इस फोन से आप दिन और रात दोनों समय शानदार तस्वीरें और वीडियो ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Maxima Max Pro Shogun स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Neo 10R Battery

iQOO के इस नए गेमिंग स्मार्टफोन में सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि एक शानदार बैटरी भी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। iQOO Neo 10R में 6400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो गेमिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।इसके अलावा, iQOO Neo 10R में 80W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसका मतलब है कि आप इस फोन को बहुत ही कम समय में चार्ज कर सकते हैं और बिना किसी रुकावट के अपने गेमिंग का आनंद ले सकते हैं।

iQOO Neo 10R Storage

iQOO Neo 10R स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, यह फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है। इतनी रैम और स्टोरेज होने से आप एक साथ कई ऐप्स चला सकते हैं और ढेर सारी फाइल्स स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन में वर्चुअल रैम का फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप रैम को 24 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इससे फोन की परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:  सिर्फ 1150 रुपये में मिल रहा है 27 हजार का एयरपोड्स

iQOO Neo 10R Price 

इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है। यह वेरिएंट उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो सामान्य उपयोग के लिए एक अच्छा फोन चाहते हैं। वहीं, अगर आपको ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है, तो आप 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को चुन सकते हैं, जिसकी कीमत ₹28,999 है।दोनों ही वेरिएंट में आपको दमदार परफॉर्मेंस, 5G कनेक्टिविटी और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। iQOO Neo 10R 5G उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो एक किफायती दाम में एक बेहतरीन स्मार्टफोन चाहते हैं।

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now