Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जानिए! Bitcoin और क्रिप्टो मार्केट की कीमत में कब आएगा उछाल..

Crypto Market News Today, Bitcoin

Bitcoin and Crypto Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर बदले रुख से शेयर बाजार में उछाल आ गया है। वहीं, चीन के खिलाफ अमेरिका की सख्ती से सोने की कीमतों को हवा मिली है, लेकिन क्रिप्टो मार्केट की स्थिति में सुधार नहीं आया है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बायनेन्स के विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि क्रिप्टो के मार्केट कैप में लगभग 25.9% की गिरावट आई है।

फंडामेंटल हैं मजबूत

बायनेन्स रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वैश्विक हालातों के चलते क्रिप्टो मार्केट अभी दबाव में रह सकता है, लेकिन भविष्य में इसके तेजी से भागने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा अस्थिरता के बावजूद, इस क्षेत्र के लॉन्ग-टर्म फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। यदि व्यापक आर्थिक परिस्थितियां स्थिर हो जाती हैं या डिजिटल एसेट को लेकर कोई बड़ी घोषणा होती है, तो क्रिप्टो मार्केट एक बार फिर गति पकड़ सकता है। हालांकि, तब तक, बाजार एक सीमित दायरे में रह सकता है।

बिटकॉइन में गिरावट 

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद माना जा रहा था कि क्रिप्टो मार्केट नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। खासकर बिटकॉइन रॉकेट की स्पीड से दौड़ेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बिटकॉइन जरूर इस साल की शुरुआत में एक लाख डॉलर के आंकड़े को पार कर गया, मगर उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 10 अप्रैल को बिटकॉइन नुकसान के साथ 81,956 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी भी दबाव में हैं। Ether में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

क्रिप्टो निवेशकों में घबराहट

बिटकॉइन के कमजोर प्रदर्शन को लेकर इसके निवेशकों में घबराहट है। इस घबराहट को पीटर शिफ (Peter Schiff) जैसे एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी ने और बढ़ा दिया है, जिनका मानना है कि इस डिजिटल करेंसी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स ऐसे भी हैं, जिन्हें पूरा विश्वास है कि बिटकॉइन जल्द ही वापसी कर सकता है और नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकता है। रियल विजन के चीफ क्रिप्टो एनालिस्ट जेमी कॉउट्स का कहना है कि इस डिजिटल करेंसी में तेजी से उछाल की क्षमता है और यह जल्द नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छू सकती है। उनका मानना है कि बिटकॉइन की कीमत 109,000 डॉलर को पार कर जाएगी।

कियोसाकी का भरोसा कायम

इसी तरह, अमेरिकी बिजनेसमैन और चर्चित किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) का कहना है कि बिटकॉइन में बड़े उछाल की क्षमता है और इस साल बिटकॉइन की कीमत 200,000 डॉलर से अधिक हो सकती है। कियोसाकी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि बिटकॉइन में निवेश फायदे का सौदा है। इसके अलावा, वह सोने और चांदी को लेकर भी बुलिश हैं। उन्होंने चांदी को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी है।

Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now