Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bitcoin Prices Hike: बिटक्वॉइन ने पहली बार छुआ $93,000 का लेवल

Bitcoin Prices Hike: बिटक्वॉइन ने पहली बार छुआ $93,000 का लेवल

Bitcoin Prices Hike: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करंसी बिटक्वॉइन नए-नए माइलस्टोन छुए जा रहा है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक बिटक्वॉइन ने 93000 डॉलर का लेवल पार कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत पर इसने पहली बार 75000 डॉलर का लेवल पार किया था और इसके बाद से ही यह नए कीर्तिमान बना रहा है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़ो ने बिटक्वॉइन को सपोर्ट किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में अक्टूबर महीने के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स सालाना आधार पर 0.2 फीसदी था जो अब बढ़कर 2.6 फीसदी पर पहुंच गया। इस तरह का अनुमान पहले ही लगाया गया था। खास बात ये है कि सात महीने के बाद इसमें ऐसी तेजी दिखी है। इससे पहले मार्च से सितंबर 2024 तक इसमें गिरावट आ रही थी। सितंबर 2024 में यह 2.4 फीसदी पर थी जो फरवरी 2021 के बाद से सबसे कम थी।

बता दें कि अक्टूबर के इनफ्लेशन के आंकड़ों पर बिटक्वॉइन की चमक (Bitcoin Prices Hike) और बढ़ गई है। एक समय आलोचक रहे डोनाल्ड ट्रंप को अब क्रिप्टो इंडस्ट्री का समर्थक माना जाता है जिसके चलते उनकी जीत ने क्रिप्टो इंडस्ट्री में नई उम्मीद भर दी।

ऐसे में जब चुनाव के नतीजे आ रहे थे जब ट्रंप की राह पक्की दिखने लगी तो बिटक्वॉइन ने पहली बार 75 हजार डॉलर का लेवल पार किया था। ट्रंप ने चुनाव में पेट्रोलियम रिजर्व की तरह क्रिप्टो रिजर्व बनाने का वायदा किया था जिसने बिटक्वॉइन में चाबी भरी और अभी तक यह ऊपर ही चढ़ रहा है और पहली बार इसने 93 हजार डॉलर का भी लेवल पार कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Live UpdatesStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now