Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत में Coinbase की धमाकेदार एंट्री! अब सीधे रुपये में खरीद-बेच सकेंगे क्रिप्टो, P2P की झंझट हुई खत्म

भारतीय क्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Coinbase ने भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब यूजर्स सीधे भारतीय रुपये में क्रिप्टो खरीद और बेच सकेंगे। IMPS के जरिए जमा-निकासी की सुविधा मिलेगी और P2P ट्रांजैक्शन की आवश्यकता नहीं रहेगी।
Coinbase India Launch: भारत में Coinbase की धमाकेदार एंट्री! अब सीधे रुपये में खरीद-बेच सकेंगे क्रिप्टो, P2P की झंझट हुई खत्म

Coinbase India Launch: भारतीय क्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दुनिया के प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में शामिल Coinbase ने भारत में अपनी सेवाओं की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। इस लॉन्च के साथ अब भारतीय यूजर्स सीधे भारतीय रुपये (INR) में क्रिप्टोकरेंसी की खरीद-बिक्री कर सकेंगे।

अब तक कई निवेशकों को क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए पीयर-टू-पीयर (P2P) या अन्य वैकल्पिक माध्यमों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन Coinbase के नए सिस्टम के बाद यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। कंपनी ने भारतीय रुपये के लिए सीधा सपोर्ट शुरू किया है, जिससे यूजर्स अपने बैंक खातों से सीधे पैसे जमा और निकाल सकेंगे।

IMPS के जरिए होगी सीधे जमा और निकासी
Coinbase ने भारतीय ग्राहकों के लिए IMPS के माध्यम से सीधे रुपये जमा करने और निकालने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके अलावा, निवेशकों को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में स्पॉट ट्रेडिंग के साथ-साथ ‘परपेचुअल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स’ में ट्रेडिंग का भी अवसर मिलेगा। कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को बेहतर लिक्विडिटी उपलब्ध कराने के लिए विशेष INR ऑर्डर बुक्स तैयार की हैं। साथ ही यह व्यवस्था Coinbase के वैश्विक एक्सचेंज इंफ्रास्ट्रक्चर से भी जुड़ी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  Gold Silver Rate Today: चांदी 11,000 हुई महंगी, सोने के दाम भी बढ़े, जान लीजिए आज के ताजा रेट

भारतीय नियमों और टैक्स कानूनों का पालन
Coinbase ने स्पष्ट किया है कि वह भारत में सभी कानूनी और नियामकीय नियमों के तहत काम कर रही है। कंपनी भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU-IND) के साथ रजिस्टर्ड है और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) पर लागू TDS सहित सभी भारतीय टैक्स नियमों का पालन कर रही है। कंपनी का कहना है कि उसका भारत में दीर्घकालिक निवेश और विकास का विजन है और वह भारतीय बाजार को महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखती है।

इसे भी पढ़ें:  Gold Silver Outlook 2026: अगले हफ्ते ₹1.63 लाख जा सकता है सोना! एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों चांदी भी मचाएगी धूम

भारत से पहले से जुड़ा है Coinbase
Coinbase के लिए भारत कोई नया बाजार नहीं है। कंपनी पहले ही भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX में निवेश कर चुकी है। इसके अलावा, अपने Base Ethereum Layer-2 Network के माध्यम से भारतीय डेवलपर समुदाय में 10 लाख डॉलर से अधिक का निवेश भी कर चुकी है।

प्रोफेशनल ट्रेडर्स को मिलेगा खास फायदा
अनुभवी और प्रोफेशनल ट्रेडर्स के लिए Coinbase ‘Coinbase Advance’ प्लेटफॉर्म भी पेश कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर एडवांस्ड चार्टिंग, प्रोफेशनल ट्रेडिंग टूल्स और कम टेकर फीस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सबसे खास बात यह है कि भारतीय रुपये में डिपॉजिट करने पर ग्राहकों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी, जिससे निवेशकों के लिए ट्रेडिंग और भी आसान और किफायती हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानें 22K और 24K के ताजा भाव"
Coinbase Cryptocurrency Digital Assets India Crypto Market INR Trading

Join WhatsApp

Join Now