Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND-PAK Tension: हिमाचल के ऊना में मिले मिसाइल के टुकड़े, डमटाल में मिला पाकिस्तान के ढेर ड्रोन का मलबा

IND-PAK Tension: हिमाचल के ऊना में मिले मिसाइल के टुकड़े, डमटाल में मिला पाकिस्तान के ढेर ड्रोन का मलबा

IND-PAK Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की स्थिति में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के गगरेट और अंब उपमंडल के गैर-आबादी वाले इलाकों में मिसाइल या रॉकेट जैसे संदिग्ध धातु के टुकड़े मिले हैं, जबकि पंजाब-हिमाचल सीमा के पास डमटाल में भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है, लेकिन प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

IND-PAK Tension: ऊना में मिसाइल जैसे टुकड़ों ने बढ़ाई चिंता

जानकारी के मुताबिक 9-10 मई की रात करीब 1:30 बजे ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर और अंब उपमंडल के भरवाईं क्षेत्र के बेहड़भटेड़ गांव में गैर-आबादी वाले क्षेत्र में धातु के संदिग्ध टुकड़े मिले। स्थानीय लोगों ने इन टुकड़ों को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जो प्रारंभिक जांच में मिसाइल या रॉकेट के हिस्सों जैसे प्रतीत हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  HP CABINET DECISIONS: राज्य चयन आयोग की स्थापना, राजस्व विधेयक-2023 लाने, और नई भर्तियों को मिली मंजूरी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और विशेषज्ञ टीम को जांच के लिए बुलाया। प्रारंभिक निरीक्षण में ये टुकड़े निष्क्रिय पाए गए हैं, और अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की सबसे भारी बर्फबारी

IND-PAK Tension: डमटाल में ढेर ड्रोन का मलबा 

वहीँ दूसरी ओर, पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित कांगड़ा जिला के डमटाल थाना क्षेत्र के माजरा गांव में शनिवार सुबह 5:00 बजे भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। यह इलाका पठानकोट एयर बेस के नजदीक है, जिसके चलते सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की।

डमटाल थाना प्रभारी कल्याण सिंह, (पंजाब पुलिस) और अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे और सेना ने ड्रोन के अवशेषों को कब्जे में ले लिया। सेना इसकी गहन जांच कर रही है ताकि ड्रोन के उद्देश्य और इसके पीछे की साजिश का पता लगाया जा सके।

बता दें कि पाकिस्तान ने शुक्रवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 इलाकों में ड्रोन हमले किए। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके दर्ज किए गए, जिसने सीमावर्ती इलाकों में तनाव को और बढ़ा दिया। हिमाचल और पंजाब में हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है।
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update hp news HP News in Hindi HP News Today India Pakistan Conflict

Join WhatsApp

Join Now