Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bajaj Chetak 3001: फुल चार्ज में 127km की रेंज के साथ आ गया बजाज का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर..!

Bajaj Chetak 3001: फुल चार्ज में 127km की रेंज के साथ आ गया बजाज का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर..!

Bajaj Chetak 3001 Electric Scooter: बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ते हुए नंबर दो की पोजिशन पर कब्जा किया है। इसी के चलते बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपना नया मॉडल Chetak 3001 लॉन्च किया है।

बजाज अपने इस नये मोडल Chetak 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिये पिछले मॉडल Chetak 2903 को रिप्लेस करेगा। बजाज के EV पोर्टफोलियो में शामिल सभी स्कूटर नए प्लेटफॉर्म से लैस हो होंगे। जो स्कूटर पिछले साल लॉन्च हुए स्कूटर हैं वो भी नए प्लेटफॉर्म के साथ आयेंगे।

Bajaj Chetak 3001 की रेंज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

Bajaj कंपनी ने अपने Chetak 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh का बैटरी पैक दिया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 127 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। लेकिन इसकी IDC क्लेम रेंज कितनी है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस स्कूटर के साथ स्टैंडर्ड 750W का चार्जर दिया जा रहा है। जिससे स्कूटर की बैटरी 3 घंटा 50 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। यह इस सेगमेंट में सबसे तेज़ होम चार्जिंग स्कूटर में से एक है। इस स्कूटर में 35 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें हेलमेट के अलावा अन्य जरूरी सामान भी आसानी से रख सकते हैं।

Bajaj Chetak 3001: बैटरी और रेंज

  • ड्राइविंग रेंज 127 किलोमीटर
  • स्टोरेज 35 लीटर
  • स्टैंडर्ड चार्जर 750W
  • चार्जिंग टाइम 3.50 घंटा (0 से 80%)

Bajaj Chetak 3001 की कीमत और कलर वेरिएंट

बजाज का नया Chetak 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर, डिजाइन और साइज़ के मामले में चेतक के अन्य मॉडलों जैसा ही है, लेकिन इसे एकदम नए फ्रेम और फ़्लोरबोर्ड बैटरी आर्किटेक्चर पर रेडी किया गया है।

एज सर्वे के अनुसार डेली यूज़ के लिए यह स्कूटर काफी अच्छा साबित हो सकत है। बजाज ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में LCD डिस्प्ले दिया है यह स्कूटर फुल मेटल बॉडी के साथ आता है इसमें कॉल और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलती है।

इस स्कूटर में रिवर्स लाइट,हिल होल्ड असिस्ट और ऑटो-फ़्लैशिंग स्टॉप लैंप जैसे फीचर्स मिलते। यह एक एंट्री लेवल स्कूटर है जिसकी कीमत 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह स्कूटर तीन कलर वेरिएंट में आया है। ग्राहक इस स्कूटर को रेड, येलो और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। अगर आप भी डेली यूज के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर  को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर  आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Aaj Ki KhabrenAuto News AutomobileAutomobile News Indiabest car under budgetbike price Indiacar review Indiaelectric vehicle Indianew car launch India

Join WhatsApp

Join Now