Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत.!

Published on: 19 July 2025
Shimla News: Chamba News

Shimla News: शिमला जिला के कोटखाई उपमंडल के तहत रावला क्यार-बघेड़ी संपर्क सड़क पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहाँ एक कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पिता और बेटी भी शामिल हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में कोटखाई थाने के तहत केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसेमारे गए लोगों की पहचान शालू पुत्री प्रमोद गांव बड़ोन तहसील कोटखाई, प्रमोद पुत्र हीरूराम गांव बडोन तहसील कोटखाई और कृष्ण पुत्र बालकू गांव कोटला डाकघर हिमरी तहसील कोटखाई जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार शाम करीब 5:00 बजे हुआ है, जब रावला क्यार बघेड़ी संपर्क सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से कार में सवार तीन लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक लड़की को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News Updatehp newsHP News in HindiShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now