Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Vote Chori: ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी, जानिए प्रतिभा सिंह ने क्या सवाल उठाए?

Himachal Vote Chori: ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी, जानिए प्रतिभा सिंह ने क्या सवाल उठाए?

Himachal Vote Chori: चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दल चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसद आज सोमवार 11 अगस्त को दिल्ली में विरोध मार्च निकाल रहे हैं।

इसी बीच, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Himachal Pradesh Congress President Pratibha Singh) ने रविवार को शिमला में दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की सभी चार सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत असामान्य रूप से बड़े अंतर से हुई थी, जिसने कई संदेह पैदा किए।

“ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी”

प्रतिभा सिंह का यह बयान कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा दोहरे मतदान के कथित खुलासे और चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोपों की पृष्ठभूमि में आया है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा, “हिमाचल में 2019 से पहले इतने बड़े अंतर से जीत का कोई उदाहरण नहीं मिलता। इतना भारी अंतर संदेह पैदा करता है कि कुछ गलत हुआ है।”

इसे भी पढ़ें:  Himachal COVID Alert 2025: कोरोना और इन्फ्लूएंजा को लेकर हिमाचल में अलर्ट, स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर..

Himachal Vote Chori: प्रतिभा सिंह ने क्या सवाल उठाए?

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर 3.27 लाख से 4.77 लाख तक था। मंडी संसदीय सीट से तीन बार (2004-09, 2013-14, और 2021-24) सांसद रहीं प्रतिभा सिंह ने कहा, “मैंने मंडी सीट का प्रतिनिधित्व किया है और मुझे अच्छे से पता है कि वोट बैंक कितना बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें:  HP Revenue Department: हिमाचल में राजस्व विभाग के कर्मचारी राज्य कैडर में शामिल.., अधिसूचना जारी .!

प्रतिभा सिंह ने कहा कि,  जब 2024 में कोई नया चेहरा, जिसका राजनीतिक आधार नहीं है, इतने बड़े अंतर से जीत जाता है, तो यह सवाल खड़े करता है।” उन्होंने कहा कि जीत का अंतर कई गुना बढ़ गया है और नतीजे एग्जिट पोल, मीडिया रिपोर्टों और नेताओं की उम्मीदों के एक दम उलट रहे। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेताओं की बैठक के दौरान सभी राज्यों के नेताओं ने इसी तरह की आशंकाएं व्यक्त की हैं और हम इन तथ्यों को जनता के सामने रखेंगे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today Pratibha Singh

Join WhatsApp

Join Now