Prajasatta Side Scroll Menu

लद्दाख में भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक,सुरक्षाबलों ने पकड़ा :- ANI

सुरक्षाबलों ने लद्दाख में पकड़ा चीनी सैनिक

प्रजासत्ता|
लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी सीमा तनाव के बीच यहां सीमा के पास से एक चीनी सैनिक को पकड़ा गया है| न्यूज एजेंसी ANI ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने लद्दाख में सीमा के पास एक चीनी सैनिक को पकड़ा है| यह सैनिक चुमार-डेमचोक इलाके में पकड़ा गया है| एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि चीनी सैनिक अनजाने में भारतीय सीमा में घुस आया हो सकता है|


सूत्रों ने यह भी कहा कि ‘तय प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कार्रवाई करने के बाद’ उसे चीनी सेना को वापस लौटा दिया जाएगा| रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के इस सैनिक के पास से नागरिक और सैन्य दस्तावेज मिले हैं|

इसे भी पढ़ें:  मद्रास हाईकोर्ट ने सीबीआई को लेकर कही ये बड़ी बात, "पिंजरे का तोता CBI' को रिहा करो"
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now