Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कालका-शिमला हाईवे पर दरकी पहाड़ी, वन वे किया ट्रैफिक

Published on: 19 July 2021
एनएच-5 पर दरक रहे पहाड़

सोलन|
बरसात का मौसम शुरू होते ही कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर तम्बूमोड़, सोलन और सनवारा के समीप पहाड़ी दरक गई है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को वन वे कर दिया गया है। भूस्खलन के बाद हाईवे करीब 15 मिनट तक बंद रहा। फोरलेन कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे को वन वे कर वाहनों की आवाजाही शुरू की।  हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं।

उधर, सूचना मिलने के बाद एसपी सोलन अभिषेक यादव भी मौके के लिए रवाना हुए। हालांकि इस भूस्खलन से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। चालकों से वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का आग्रह किया गया है। फोरलेन पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि कालका-शिमला एनएच पर परवाणू से सोलन तक फोरलेन निर्माण प्रथम चरण में लगभग 90 फीसदी से अधिक हो गया है। इस फोरलेन कार्य में बेतरतीब काटी पहाडिय़ां अभी भी लोगों को मुसीबत में डाल रही है। बरसात के मौसम में मालवा और पहाड़ी में फंसे पत्थर सड़क पर आ जाता है जिससे वाहन चालकों पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। अगर समय रहते इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया तो कोई बड़ा हादसा घट सकता है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now