Prajasatta Side Scroll Menu

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने कटिहार में मखाना किसानों से की मुलाकात, खेतों में उतर मखाना किसानों से की बातचीत

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने कटिहार में मखाना किसानों से की मुलाकात

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत बिहार के कटिहार में मखाना किसानों से मुलाकात की। सुबह कुरसेला के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने मखाना खेतों में जाकर किसानों की समस्याएं सुनीं और उनकी मेहनत की सराहना की। राहुल ने मखाना उद्योग को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने का वादा किया।

इसे भी पढ़ें:  अडाणी मुद्दे पर क्यों JPC जांच के पक्ष में नहीं हैं शरद पवार? एनसीपी चीफ ने खुद बताई वजह

इंडिया गठबंधन के नेता, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी उनके साथ थे। एक वीडियो में राहुल को किसानों से बात करते देखा गया। स्थानीय किसानों ने इस दौरे को सकारात्मक बताया। यात्रा के बाद राहुल का काफिला पूर्णिया की ओर बढ़ा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bihar Assembly Election 2025 Bihar News breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines National News top news India

Join WhatsApp

Join Now