Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Pradesh Public Service Commission ने घोषित किया न्यायिक सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम, ये 19 अभ्यर्थी सिविल जज के लिए चयनित

Himachal Pradesh Public Service Commission

Himachal Pradesh Public Service Commission: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी। आयोग ने इस परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.gov.in पर अपलोड कर दिया है। लिखित परीक्षा और 22 से 26 सितंबर तक आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर 19 अभ्यर्थियों का चयन सिविल जज के पद के लिए किया गया है।

आयोग के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए कुल 21 पदों की अधिसूचना जारी की गई थी, जिनमें अनारक्षित वर्ग के 11 पद (9 संभावित सहित), अनुसूचित जाति के 3, अनुसूचित जनजाति के 3 और ओबीसी के 4 पद (1 संभावित सहित) शामिल थे। हालांकि, दो पद रिक्त रह गए।

इसे भी पढ़ें:  पहाड़ी राज्य हिमाचल का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस,1971 में आज ही के दिन हुई थी पूर्ण राज्य की घोषणा

चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित वर्ग से कीर्ति भूषण, विशाल ठाकुर, मीनाक्षी, महक गुप्ता, प्रियंका, रेनू बाला, अमीषा गुप्ता, तान्या, जनत हायर, सोना और प्रियांशी शामिल हैं। अनुसूचित जाति वर्ग से सिमरनजीत कौर, उर्वशी, शशि बाला और सिमरन का चयन हुआ है। वहीं, अनुसूचित जनजाति से प्रणव नेगी, रश्मि डोगरा और बिंद्रा देवी, जबकि ओबीसी वर्ग से भावना सैनी और शशि बाला को चुना गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सरकार द्वारा उनके मूल दस्तावेजों की जांच के बाद ही की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति आयोग की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने चंबा हत्याकांड और प्रदेश में स्टेट स्पॉन्सर्ड कानून अव्यवस्था को लेकर राजपाल को सौंपा ज्ञापन
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now