Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: BJP प्रदेशाध्यक्ष के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on: 10 October 2025
Solan News: BJP प्रदेशाध्यक्ष के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Solan News: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में 75 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी राम कुमार बिंदल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई हैं। पुलिस ने महिला थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अक्तूबर 2025 को महिला पुलिस थाना सोलन में आरोपी के खिलाफ 25 साल की एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि वह एक गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पारंपरिक वैदिक उपचार की तलाश में थी। इसी सिलसिले में वह 7 अक्तूबर को सोलन के पुराना बस अड्डा के पास एक ‘वैद्य’ के पास गई थी।

शिकायत के अनुसार वहां बैठे राम कुमार बिंदल ने पहले पीड़िता से बीमारी की जानकारी ली और उन्हें सौ फीसदी ठीक करने का आश्वासन दिया। जांच के दौरान उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर नसें दबाईं और फिर यौन समस्याओं के बारे में पूछना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बाद में जांच के बहाने आरोपी ने जबरन उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता किसी तरह आरोपी को धक्का देकर वहां से बाहर निकली और पुलिस के पास पहुंची।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत धारा 64 और 68 BNS के तहत केस दर्ज किया। पीड़िता का बयान अदालत में भी दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू की। SFSL जुन्गा की टीम को घटनास्थल यानी आरोपी के क्लीनिक का निरीक्षण करने बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके अतिरिक्त पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया।

SFSL द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और पीड़िता के विस्तृत बयान को आधार मानते हुए महिला थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को आरोपी राम कुमार बिंदल निवासी बिंदल कॉलोनी सर्कुलर रोड़ सोलन को गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिस थाना सोलन की प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। मामले कि पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now