Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

Solan News: भाजपा नेता के बेटे पर लगा शादी का झांसा देकर योन शोषण करने का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जाँच

Solan News: भाजपा नेता के बेटे पर लगा शादी का झांसा देकर योन शोषण करने का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जाँच

Solan News: हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल के बड़े भाई पर दुष्कर्म के आरोप का मामला अभी सुर्ख़ियों में ही है, और अब भाजपा नेता और शिमला संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके प्रो. वीरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे बृजेश्वर कश्यप के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बृजेश्वर कश्यप जो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं और सोलन में अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं।उन पर एक महिला ने  शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने इन्कार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर सोलन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बृजेश्वर कश्यप पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि आरोपित बृजेश्वर पहले से ही विवाहित हैं और उनका पत्नी के साथ तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में  जांच चल रही है।

Himachal NewsHimachal News TodayHindi NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now