Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal News: हिमाचल में 28 स्कूलों का ग्रेड डाउन, कम स्टूडेंट्स की वजह से सरकार ने लिए फैसला..!

Himachal News: हिमाचल में 28 स्कूलों का ग्रेड डाउन, कम स्टूडेंट्स की वजह से सरकार ने लिए फैसला..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के नाम पर 28 सरकारी स्कूलों का स्टेटस कम कर दिया है। इनमें ज्यादातर जगहों पर 18 सितंबर 2025 तक सिर्फ पांच या उससे भी कम बच्चे पढ़ रहे थे। शिक्षा विभाग ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि 12 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को हाई स्कूल लेवल पर और 16 हाई स्कूलों को प्राइमरी-मिडिल स्कूल में बदल दिया गया है। इसका मकसद संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना है।

विभाग के मुताबिक, इन स्कूलों के टीचरों, फाइल्स, सामान, जॉब पोस्ट्स, जमीन और बिल्डिंग्स को नए सेटअप में शिफ्ट करने के लिए अलग से गाइडलाइंस जल्द जारी होंगी। बच्चों को पास के स्कूलों या उनके पसंदीदा संस्थानों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। खासकर शिमला जिले में सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जहां पहाड़ी इलाकों की दुर्गमता के बावजूद एडमिशन न के बराबर था।

इसे भी पढ़ें:  अप्रैल माह में किया जाएगा हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पणः मुख्यमंत्री

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जो अब हाई स्कूल बन गए:
1. जीएसएसएस भौंरा (कांगड़ा)
2. जीएसएसएस चंबी (मंडी)
3. जीएसएसएस कोटगढ़ (शिमला)
4. जीएसएसएस जुब्बड़ (शिमला)
5. जीएसएसएस दमयाना (शिमला)
6. जीएसएसएस बोसारी (शिमला)
7. जीएसएसएस रत्नाड़ी (शिमला)
8. जीएसएसएस बरवास (सिरमौर)
9. जीएसएसएस कडीवान (शिमला)
10. जीएसएसएस झीना (शिमला)
11. जीएसएसएस बराच (शिमला)
12. जीएसएसएस बाघल (शिमला)

हाई स्कूल जो अब जीएमएस लेवल पर:
1. जीएचएस घरना (कांगड़ा)
2. जीएचएस त्रास्वान (मंडी)
3. जीएचएस मलहोटी (सिरमौर)
4. जीएचएस लिंगजार (शिमला)
5. जीएचएस चनोग (शिमला)
6. जीएचएस मुनीष (शिमला)
7. जीएचएस ब्राल (शिमला)
8. जीएचएस अलावांग (शिमला)
9. जीएचएस कुहल (शिमला)
10. जीएचएस कांडा (शिमला)
11. जीएचएस जराशी (शिमला)
12. जीएचएस जनाहन (शिमला)
13. जीएचएस गैहा (शिमला)
14. जीएचएस कचेरी (शिमला)
15. जीएचएस नागान (शिमला)
16. जीएचएस गाहन (शिमला)

इसे भी पढ़ें:  Kabaddi Controversy: हिमाचल में कबड्डी टीम चयन पर मचा घमासान, जांच के लिए बनी कमेटी, जानें क्या है पूरा विवाद
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now