Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 146 पेटियां अवैध ‘ओल्ड मोंक’ जब्त;

Kullu News: कुल्लू में ट्रक से 146 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक फरार

Kullu News: हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के तहत मंगलवार सुबह जिला कुल्लू की आबकारी टीम ने एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका, तो हैरान करने वाली खोज हुई। सीमेंट से लदे ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रही 146 पेटी ओल्ड मोंक रम बरामद की गई। चालक मौके से भाग निकला, वाहन को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, टीम ने ट्रक को रुकवाया तो चालक ने मौका देखते ही भागने का रास्ता बना लिया। तलाशी में 260 बैग सीमेंट के साथ वैध बिल मिले, लेकिन तिरपाल हटाने पर गुप्त कम्पार्टमेंट सामने आया। इसमें अवैध शराब की पेटियां भरी हुईं थीं। धारा 39 के मुताबिक शराब मौके पर ही सीज कर ली गई। कुल्लू थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर मनोज डोगरा के नेतृत्व में हुई। टीम में फूल चंद राणा, पंकज राणा, राकेश कुमार, आरक्षी खीमा राम कौंडल, ज्ञान चंद, चूड़ामणि, चालक पोत राम व सुरेश कुमार शामिल थे। आबकारी विभाग ने सतर्कता बरतते हुए अवैध शराब के व्यापार पर नकेल कसने का संदेश दिया है। चालक की तलाश जारी है, आगे की पूछताछ से बड़ा नेटवर्क उजागर हो सकता है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samacharLatest Kullu NewsLatest Kullu News Today

Join WhatsApp

Join Now