Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: गाड़ी और गुप्त ठिकाने से 47 पेटियां अवैध शराब जब्त, बजौरा में ब्रेज़ा, पारला भून्तर में चिकन शॉप का ‘स्टोर’ सील

Kullu News: गाड़ी और गुप्त ठिकाने से 47 पेटियां अवैध शराब जब्त, बजौरा में ब्रेज़ा, पारला भून्तर में चिकन शॉप का 'स्टोर' सील

Kullu News: जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए 14 अक्टूबर 2025 की रात को दो महत्वपूर्ण छापेमारी की। गुप्त खुफिया इनपुट के आधार पर बजौरा इलाके में सड़क चेकिंग के दौरान मंडी से आ रही एक ब्रेजा कार को रोका गया।

गाड़ी की तलाशी में वी.आर.वी. संतरा ब्रांड की 25 पेटियां चोरी की शराब बरामद हुईं। ड्राइवर वैध लाइसेंस या कागजात नहीं दिखा सका, इसलिए शराब मौके पर ही सीज कर ली गई। हिमाचल आबकारी कानून 2011 की धारा 39 के तहत थाने में केस दर्ज हो गया।

वहीँ  एक अन्य मामले में पारला भुंतर क्षेत्र में एक चिकन शॉप के पास छिपे स्टोर से 22 पेटियां उसी ब्रांड की अवैध शराब पकड़ी गई। यहां भी तुरंत जब्ती की कार्रवाई हुई और अलग से मुकदमा दर्ज किया गया। कुल 47 पेटियों की रिकवरी से अवैध कारोबार पर करारा प्रहार हुआ। इस ऑपरेशन में राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी फूल चंद राणा, सहायक अधिकारी पंकज राणा (बंजार), राकेश कुमार (कुल्लू), आरक्षक खीमा राम कौंडल और ड्राइवर सुरेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी मनोज डोगरा ने टीम की फुर्ती की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि कानून का पालन हो और जिले में शराब की काली बाजार पर लगाम लगे। यह छापे जनता की सुरक्षा और नियमों की मजबूती का संदेश देते हैं।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samacharLatest Kullu NewsLatest Kullu News Today

Join WhatsApp

Join Now