Prajasatta Side Scroll Menu

Solan News: डबल बेड पर रखा ड्रम और फिर नाबालिग ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, गई जान

Mandi news Mandi Nursing Student Suicide Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत Kullu News , Solan News

Solan News : परवाणू के रामबाग सेक्टर-4 इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने कमरे के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शगुन कुमार पुत्र अंजु सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गत गुरुवार की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर SDPO ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग सातवीं कक्षा तक पढ़ा था। स्कूल छोड़ने के बाद उसके पिता ने उसे मोटर मैकेनिक के पास काम सीखने के लिए रखा था, लेकिन करीब एक महीने बाद ही उसने वह काम भी छोड़ दिया था और आजकल घर पर ही रहता था।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे पर आये दिन बढ़ रही प्रवासियों के अवैध खोखों व रेहड़ी फड़ी की संख्या, प्रशासन ने साधी चुप्पी

मृतक के पिता अंजु कुमार और माता दोनों ही फैक्ट्रियों में काम करते हैं और रोजाना अपने निर्धारित समय पर घर से निकल जाते हैं। जिस वक्त नाबालिग ने ये खौफनाक कदम उठाया, वह घर पर अकेला था, जबकि दो छोटे बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर में जब उसके छोटे भाई स्कूल से घर लौटे, तो उन्होंने अंदर के कमरे में उसे पंखे से लटका हुआ देखा।

सहमे और घबराए इन बच्चों ने अपने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और फिर पिता अंजु कुमार को फोन पर घटना की सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  ग्राहकों को धोखाधड़ी एवं फ्रॉड से बचने के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक सोलन ने जागरूक कार्यक्रम किया आयोजित

तस्दीक करने पर यह सामने आया कि नाबालिग ने डबल बेड पर एक ड्रम रखा, जिस पर चढ़कर उसने छत में लगे पंखे में एक चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिहाइशी कमरे की गहनता से छानबीन की गई, लेकिन कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने मृतक की मौत पर किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है।

प्रारंभिक पूछताछ और हालात का जायजा लेने से पता चला है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था और आशंका है कि इसी वजह से उसमें आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस मामले में धारा 194 BNSS के तहत पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  नालागढ़ : एक ही दिन में दो बार उद्घाटन, पहले विधायक ने व फिर बाद में पूर्व विधायक किया शुभारंभ
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News Today Hindi News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now