Prajasatta Side Scroll Menu

OnePlus 15 India launch: Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा OnePlus 15, 13 नवंबर को लॉन्च होगा

OnePlus 15 India launch: Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा OnePlus 15, 13 नवंबर को लॉन्च होगा

OnePlus 15 India launch: अगर आप भी एक नए स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। क्योंकि, OnePlus अगले महीने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus15 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि ये घोषणा इसके चीन में लॉन्च के कुछ दिनों बाद हुई है, जो 27 अक्टूबर को हुआ था।

शुरुवाती  जानकारी के अनुसार OnePlus 15 में Amazon और कंपनी की ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट में BOE Flexible AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 50MP के मेन कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। ये फोन Android-16 पर बेस्ड OxygenOS16 पर रन करेगा। चलिए अब इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Vivo Upcoming Phone: विवो के ये दो स्मार्टफोन मार्केट में मचाने वाले है तहलका, इतनी होगी कीमत..!

OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशन
OnePlus 15 में 6.78-इंच 1.5K BOE Flexible AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। चीन में OnePlus 15 में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W Super Flash Charge वायर्ड चार्जिंग और 50W Wireless Flash Charge को सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो भारत में OnePlus 15 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसे OnePlus के नए DetailMax इमेज इंजन से पावर किया गया है। चीनी वेरिएंट में भी 50MP (f/1.8) मेन कैमरा, 50MP (f/2.0) अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP (f/1.8) टेलीफोटो कैमरा वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Google Pixel 6a हुआ सस्ता, 10 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका!

Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा OnePlus 15
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने घोषणा की है कि उसका अगला फ्लैगशिप मॉडल OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने भारतीय वेरिएंट के पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी नहीं किया है, लेकिन Amazon पर मौजूद आधिकारिक माइक्रोसाइट से यह पुष्टि हो चुकी है कि फोन में Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा और यह OxygenOS 16 पर रन करेगा।

OnePlus 15 कीमत
OnePlus 15 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत करीब 50,000 रुपये रखी गई है। वहीं, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 67,000 रुपये है। चीनी वेरिएंट तीन कलर ऑप्शन Absolute Black, Misty Purple and Sand Dune (चीनी नाम से अनुवादित) में आता है, और भारत में भी यही कलर वेरिएंट टीज किए गए हैं। अगर आप भी एक अच्छा स्मार्ट फोन खरीदने कि सोच रहे हैं तो यह फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  OPPO Find N2 Flip पर छप्पर फाड़ ऑफर्स, आधी कीमत में मिल रहा है ये धांसू फोल्डेबल फोन!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now