Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: आज किन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धोखा, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

Published on: 1 November 2025
Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 नवंबर 2025:
आज का पंचांग
तिथि: दशमी 09:13am
नक्षत्र: शतभिषा
करण: गर
पक्ष: शुक्ल
योग: ध्रुव
वार: शनिवार

आज का शुभ मुहूर्त: 07:58am-09:20am 12:04pm- 04:09pm
राहुकाल: 09:20am-10:42am
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:26pm
दिशाशूल : पूर्व

मेष राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकती है। आज आप मौज मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

वृष राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज अपने मन को शांत रखें। आज दोस्तों से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वभाव क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय : आज रात चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

मिथुन राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

कर्क राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेल-जोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिनभर की थकान को दूर करने के लिए आप विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

सिंह राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना वादा करें, जितना आप निभा सको। प्रेम संबंधों में खट्टास उत्पन्न हो सकती है। नशों की लत से आज दूर रहें। अपने कार्य क्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

कन्या राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़ कर रहेगा। आज प्रगति होना निश्चित है। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र से अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

तुला राशि
कुछ ऐसी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं, जिनको टालना मुमकिन न हो। आज कोई अप्रिय घटना मानसिक शांति को बंद कर सकती है। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेल-जोल बना रहेगा। मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकाल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।

धनु राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझे। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

मकर राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: आज चांदी को धारण करें।

कुंभ राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

मीन राशि
स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में इजाफा होगा। आज आप भावनात्मक तरीके से इस्तेमाल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 9418745356

Aaj Ka RashifalAAJ KA RASHIFAL IN HINDIAaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news Indiatoday horoscopeToday Horoscope In Hindi

Join WhatsApp

Join Now