Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Automobile Industry: देखिए कैसे यह शहर बन गया ऑटोमोबाइल उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र..!

Automobile Industry: देखिए कैसे यह शहर बन गया ऑटोमोबाइल उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र..!

Chennai Automobile Industry: चेन्नई आज की तारीख में भारत की ऑटोमोबाइल राजधानी के रूप में जाना जाता है। देश में तैयार होने वाली एक- तिहाई से ज्यादा गाड़ियां इसी शहर में तैयार होती है और लगभग 60 प्रतिशत ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट भी यहां से होता है। हुंडई , बीएमडब्ल्यू, निसान जैसे बड़े ब्रांडों ने चेन्नई को आज की तारीख में अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस बना लिया है। यही वजह है की आज की तारीख में चेन्नई को इंडिया की मोटर सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

क्यों है चेन्नई आज की तारीख में ऑटो उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र?
चेन्नई के पास आज की तारीख में ऐसे कई फायदे है जो इसको वाहन निर्माण के लिए सबसे पसंदीदा बनाते है। शहर में बेहतरीन सड़कें, मजबूत इंडस्ट्री नेटवर्क, और पोर्ट की शानदार कनेक्टिविटी देखने को मिलती है। चेन्नई और एन्नोर पोर्ट कारों के एक्सपोर्ट को काफी आसान बनाता है।

इसे भी पढ़ें:  OnePlus Global Market Exit: अमेरिका और यूरोप से कारोबार समेटेगा वनप्लस, भारत पर भी असर

इसके अलावा चेन्नई-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बड़े पैमाने पर उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। शहर में मौजूद तकनीकी इंस्टीट्यूट और इंजीनियरिंग कॉलेज लगातार कुशल इंजीनियर और टेक्निकल स्टाफ तैयार करते है। इसमें ऑटोमेटिव इंडस्ट्री को हमेशा अच्छा टैलेंट मिलता रहता है।

चेन्नई में मौजूद यह है कुछ प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां

1. हुंडई मोटर इंडिया:- हुंडई का श्रीपेरंबदूर प्लांट आज की तारीख में देश में सबसे बड़े कार निर्माण केंद्र में से एक है, जहां पर हर साल 7 लाख से ज्यादा गाड़ियों का निर्माण होता है।

इसे भी पढ़ें:  2025 में माता-पिता के लिए 5 सबसे अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस योजनाएं

2. रेनो-निसान अलायंस:- चेन्नई के पास स्थित एक संयुक्त प्लांट में दोनों ब्रांडों के लिए गाड़ियां तैयार होती है, और यहां पर तैयार होने के बाद भारत और कई विदेशी बाजारों में भेजी जाती है।

3. बीएमडब्ल्यू इंडिया:- जर्मन लग्जरी कार ब्रांड अपने कई मॉडल, जैसे 3 सीरीज और X5 चेन्नई में असेंबल करता है।

4. अशोक लीलैंड:- चेन्नई में मुख्यालय वाला यह ब्रांड बड़ी मात्रा में बस और ट्रैकों का निर्माण करता है, जिनकी गाड़ियां 50 से ज्यादा देश में निर्यात होती है।

5. टीवीएस मोटर कंपनी:- भारत की प्रमुख टू व्हीलर कंपनियों में शामिल टीवीएस भी चेन्नई क्षेत्र से ही अपनी कई लोकप्रिय मोटरसाइकिल और स्कूटर तैयार करती है।

भारत के अन्य बड़े ऑटो हब
चेन्नई के अलावा भारत में यह शहर भी ऑटो उद्योग में बड़े केंद्र है:-

  • पुणे (महाराष्ट्र):- पुणे (महाराष्ट्र) को आज की तारीख में भारत के डेट्रॉइट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर टाटा मोटर्स, मर्सिडीज़-बेंज और बजाज ऑटो जैसी कंपनियां शामिल है।
  • गुरुग्राम और मानेसर ( हरियाणा):- मारुति सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प के बड़े प्लांट यहां पर मौजूद है।
  • साणंद (गुजरात):- तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र जहां टाटा मोटर्स और एमजी मोटर्स के आधुनिक प्लांट देखने को मिलते है।
इसे भी पढ़ें:  UPI Payment Limit: UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी-NPCI ने बढ़ाई ट्रांजैक्शन लिमिट, बड़े भुगतान अब होंगे आसान

चेन्नई की मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता, कुशल कर्मचारी, और दुनिया से जुड़वा ने इसे भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल हब बना दिया है। घरेलू और विदेशी कंपनियां लगातार यहां पर निवेश कर रही है, जिससे शहर की पहचान भारत की ऑटो राजधानी के रूप में और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। देखा जाए तो कुछ सालों में ही चेन्नई ने एक अच्छी पहचान बना ली है और ऑटोमोबाइल का बड़ा एरिया बन चुकी है।

Aaj Ki Khabren latest hindi news news samachar today today news Hindi

Join WhatsApp

Join Now