Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, टेप से जकड़े थे हाथ-पैर..!

Hamirpur News: खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, टेप से जकड़े थे हाथ-पैर..!

Hamirpur News: जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव सेर मौहनी में मंगलवार सुबह एक 62 वर्षीय महिला का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका की शिनाख्त शकुंतला देवी पत्नी सीताराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के हाथ-पैर टेप से बंधे हुए थे और मौके पर उल्टी के निशान भी मिले हैं।

परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे वह घर से अचानक कहीं चली गई थीं। शाम सात बजे के करीब उन्होंने अपने पति सीताराम को फोन करके बताया था कि उन्होंने कीटनाशक पी लिया है, लेकिन पति ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और समझा कि वह मजाक कर रही हैं। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक शकुंतला घर नहीं लौटीं तो पति ने तलाश शुरू की और घर के पास ही खेत में उनका शव देखा। शव देखकर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संभव है कि कीटनाशक पीने के बाद छटपटाहट न हो इसलिए महिला ने स्वयं अपने हाथ-पैर टेप से बांध लिए हों, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि हाथ आखिर में उन्होंने खुद कैसे बांधे। इस बिंदु पर अभी संशय बना हुआ है और गहन जांच की जा रही है।

महिला के शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उनका पर्स और मोबाइल फोन भी मौके पर मौजूद था। सदर पुलिस, डीएसपी (एलआर) हरीश गुलरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश उपाध्याय और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हत्या की आशंका को पूरी तरह खारिज करने से पहले हर कोण से पड़ताल की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। हालांकि मामले की सभी गुथियाँ पुलिस जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हि खुलेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur news UpdateHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now