Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Dhrmashal Hotal Fire: धर्मशाला के होटल धौलाधार में आग, प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षित बाहर

Updated By Prajasatta
Published on: 4 दिसम्बर 2025
Dhrmashal Hotal Fire: धर्मशाला के होटल धौलाधार में आग, प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षित बाहर

Dhrmashal Hotal Fire: धर्मशाला शहर के कोतवाली बाजार में स्थित टूरिज्म विभाग के होटल धौलाधार में आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग होटल के किचन में भड़की।

विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को काबू में करने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के समय होटल में शीतकालीन सत्र के दौरान प्रशासनिक आला अधिकारी ठहरे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस मौके पर HPTDC के चेयरमैन (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली और DC कांगड़ा हेम राज बैरबा भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने आग की स्थिति का जायजा लिया।

आग लगने के कारणों की फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पूरी निगरानी रखी हुई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now