Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Benefits of Type C Port: फ़ोन का टाइप-सी पोर्ट सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं! जानें 5 खास उपयोग

Published on: 23 December 2025
Benefits of Type C Port: फ़ोन का टाइप-सी पोर्ट सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं! जानें 5 खास उपयोग

Benefits of Type C Port: अधिकतर लोग अपने फ़ोन के टाइप-सी पोर्ट का उपयोग केवल चार्जिंग के लिए ही करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पोर्ट के और भी कई उपयोग हैं? इसकी मदद से आप अपने फ़ोन को पावर बैंक बना सकते हैं, लैपटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और भी बहुत कुछ। आइए जानते हैं टाइप-सी पोर्ट के कुछ खास और उपयोगी तरीके।

1. फ़ोन को बनाएं पावर बैंक
अगर आपके पास चार्जर नहीं है, तो भी आप अपने फ़ोन के टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल करके छोटे उपकरण जैसे वायरलेस ईयरबड्स आदि को चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए बस एक टाइप-सी से टाइप-सी केबल की जरूरत होती है। फ़ोन को केबल के एक सिरे से और ईयरबड्स को दूसरे सिरे से जोड़ दें। यह तरीका आपात स्थिति में बहुत काम आ सकता है।

2. तेजी से डेटा ट्रांसफर करें
एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन में बड़ी फाइलें भेजने के लिए अक्सर ब्लूटूथ या वाई-फाई शेयरिंग का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें काफी समय लग सकता है। टाइप-सी पोर्ट की मदद से आप सीधे केबल कनेक्शन का इस्तेमाल करके बिना रुकावट तेज गति से डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। दोनों फ़ोन्स को एक टाइप-सी केबल से जोड़ने के बाद आप एक डिवाइस की मेमोरी को दूसरे डिवाइस से एक्सेस कर सकते हैं।

3. फ़ोन का इस्तेमाल लैपटॉप की तरह करें
अगर आपको फ़ोन पर लंबा टेक्स्ट लिखना है या स्क्रीन टच काम नहीं कर रही है, तो टाइप-सी पोर्ट काम आ सकता है। एक ब्लूटूथ डोंगल को फ़ोन के टाइप-सी पोर्ट में लगाकर आप वायरलेस कीबोर्ड और माउस को कनेक्ट कर सकते हैं। इससे फ़ोन को लैपटॉप जैसे अनुभव के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. टीवी पर स्ट्रीम करें मनपसंद कंटेंट
अपने फ़ोन की स्क्रीन को टीवी पर दिखाने के लिए आप एक एचडीएमआई टू टाइप-सी केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए फ़ोन को टीवी से जोड़ने पर आप टीवी स्क्रीन पर वीडियो, फोटो या ऐप्स देख सकते हैं। यह तरीका फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए बहुत उपयोगी है।

5. वायर्ड ईयरबड्स से सुनें गाने
आजकल के ज्यादातर फ़ोन में 3.5mm ऑडियो जैक नहीं होता, जिससे वायर्ड ईयरबड्स का इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है। लेकिन टाइप-सी पोर्ट की मदद से आप वायर्ड ईयरबड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको टाइप-सी कनेक्टर वाले ईयरबड्स या फिर टाइप-सी टू 3.5mm जैक का एडाप्टर चाहिए। इससे आप बेहतर आवाज के साथ संगीत या गेमिंग का आनंद ले सकते हैं।

इन तरीकों से आप अपने फ़ोन के टाइप-सी पोर्ट को और अधिक उपयोगी बना सकते हैं और रोजमर्रा के कई काम आसानी से कर सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now