Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Arki Fire Tragedy: मलबे में मिले और अवशेष, सिलेंडर बरामद, सुरक्षा के बीच मलबा हटाने का काम जारी

Himachal News Arki Fire Tragedy: मलबे में मिले और अवशेष, सिलेंडर बरामद, सुरक्षा के बीच मलबा हटाने का काम जारी

Arki Fire Tragedy: जिला सोलन के अर्की में हुए भीषण अग्निकांड की जांच और राहत कार्य के दौरान नया अपडेट सामने आया है। घटनास्थल से कुछ छोटे शारीरिक अवशेष बरामद किए गए हैं, जिन्हें पहचान सुनिश्चित करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) भेजा जा रहा है। इसके साथ ही मौके से कुछ गैस सिलेंडर भी मिले हैं। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भवन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

मंगलवार को एक बार फिर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन को दोबारा शुरू किया गया। अभियान का उद्देश्य मलबे में फंसे किसी भी संभावित पीड़ित का पता लगाना और यदि कोई मानव अवशेष शेष हों तो उनकी बरामदगी करना है। राहत कार्य पूरी तरह समन्वय के साथ संचालित किया जा रहा है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर इस समय SDRF के 10, NDRF के 33 जवान प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स के साथ, होम गार्ड्स के 34 और पुलिस के 35 कर्मी तैनात हैं। टीमें ढहे हुए ढांचों से मलबा और पत्थर सावधानीपूर्वक हटा रही हैं और हर स्तर पर सघन तलाशी ली जा रही है।

रेस्क्यू के दौरान किसी भी तरह की अतिरिक्त ढहने की आशंका से बचने और राहतकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now