Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देखिए! Samsung Galaxy S26 Ultra की पहली झलक, नए कैमरा डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

सैमसंग जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। लीक पोस्टर से फोन के नए कैमरा आइलैंड, S Pen सपोर्ट और प्रीमियम डिजाइन की जानकारी मिली है। यह फोन Galaxy S26 और S26+ के साथ पेश किया जा सकता है।
देखिए! Samsung Galaxy S26 Ultra की पहली झलक, नए कैमरा डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को जल्द लॉन्च कर सकता है। यह फोन कंपनी के Galaxy S26 और Galaxy S26+ मॉडल्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में सामने आए एक लीक पोस्टर में फोन का नया कैमरा डिजाइन और S Pen सपोर्ट साफ नजर आ रहा है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स का अंदाजा लगाया जा रहा है।

लीक पोस्टर के अनुसार Galaxy S26 Ultra को कोबाल्ट वॉयलेट रंग में दिखाया गया है, हालांकि लाइटिंग के कारण यह पर्पल नजर आ रहा है। टिपस्टर्स का दावा है कि यह फोन कई कलर ऑप्शन में आएगा। इनमें ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर शैडो, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट और पिंक गोल्ड जैसे रंग शामिल हो सकते हैं। इन कलर विकल्पों से फोन को नया और फ्रेश लुक मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  Poco F5 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 SoC!

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में Android 16 आधारित One UI 8.5 दिया जा सकता है। यह नया यूआई एडवांस AI फीचर्स और प्राइवेसी-फ्रेंडली डिस्प्ले सपोर्ट करेगा, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर होने के साथ डेटा सुरक्षा पर भी जोर मिलेगा।

लीक पोस्टर में फोन का बैक पैनल और कैमरा साइड दिखाई दे रही है। कैमरा लेआउट पूरी तरह नए डिजाइन का लगता है। इसमें पिल-शेप मॉड्यूल पर तीन बड़े गोल कैमरा स्लॉट वर्टिकली दिए गए हैं, जिनके साथ दो छोटे स्लॉट भी मौजूद हैं। कैमरा स्लॉट्स के चारों ओर हल्की उभरी मेटैलिक रिंग दिखाई दे रही है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। यह डिजाइन Galaxy Z Fold 7 के कैमरा लेआउट जैसा क्लीन और आधुनिक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जल्दी लूट लें मौका, 39000 का फोन सिर्फ 8,500 रुपये में! जानें ऑफर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में करीब 5,000mAh या उससे बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। बेहतर मजबूती और लुक के लिए फोन में स्लिम और प्रीमियम मेटल फ्रेम दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आ रही है। यह प्रोसेसर फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग को काफी बेहतर बना सकता है। लीक पोस्टर में S Pen भी नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि इस मॉडल में स्टाइलस सपोर्ट जारी रहेगा।

हालांकि S Pen ब्लैक कलर में दिख रहा है और फोन के बॉडी कलर से मैच नहीं कर रहा। फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि सैमसंग इस सीरीज को एक साथ पेश कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  New Year iPhone Flipkart Offers: New Year से पहले घर ले आएं सस्ते में iPhone 13, मिल रही है 30,000 रुपये से ज्यादा की छूट!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now