Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NEET UG 2026 Registration New Rules: NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए नए नियम जारी, जानिए क्या क्या बदला..?

NEET UG 2026 Latest News Today: NTA ने NEET UG 2026 के लिए नए नियम जारी किए हैं। आधार आधारित eKYC अनिवार्य, लाइव फोटो कैप्चर और मल्टी लेवल वेरिफिकेशन से पहचान पुख्ता होगी। रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा 3 मई को एक ही शिफ्ट में होगी।
NEET UG 2026 Registration New Rules: NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए नए नियम जारी, जानिए क्या क्या बदला..?

NEET UG 2026 Registration New Rules: मेडिकल में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कई नए और सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली रोकना है।

उल्लेखनीय है कि इस बार NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को रविवार को होगी। यह परीक्षा पूरे देश में एक ही समय पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च है। समय पर फॉर्म और फीस जमा न करने पर आवेदन रद्द माना जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  HPRCA Recruitment 2024: एचपीआरसीए में विभिन्न पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 9 को..

NTA ने पिछले कुछ सालों में आई शिकायतों को देखते हुए नियम सख्त किए हैं। डुप्लीकेट फॉर्म, गलत पहचान और नकल जैसी समस्याओं को रोकने के लिए आधार आधारित eKYC को अनिवार्य कर दिया गया है। आवेदन करने से पहले छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय हो और उसमें अच्छा नेटवर्क हो, ताकि वेरिफिकेशन आसानी से हो सके।

इस बार सबसे बड़ा बदलाव लाइव फोटो कैप्चर का है। फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को रियल टाइम में अपनी फोटो लेनी होगी। फोटो में चेहरा फ्रेम के कम से कम 80 फीसदी हिस्से में होना चाहिए। NTA ने सलाह दी है कि फोटो लेते वक्त कैप, चश्मा या गॉगल्स न पहनें। अगर कंप्यूटर पर वेबकैम नहीं है, तो QR कोड स्कैन करके मोबाइल से भी फोटो ली जा सकती है। यह लाइव फोटो सीधे आधार डेटाबेस की तस्वीर से मिलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सीआरपीएफ में 1458 पदों पर निकली भर्तियां, 92, 000 तक होगी सैलरी

इसके अलावा इस बार परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर, पता प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।

आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
– जनरल कैटेगरी: 1700 रुपये
– जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल: 1600 रुपये
– एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
– विदेशी उम्मीदवार: 9500 रुपये

परीक्षा केंद्र उम्मीदवार के वर्तमान और स्थायी पते के आधार पर दिए जाएंगे। NEET UG 2026 कुल 13 भाषाओं में होगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, तमिल, तेलुगु, उर्दू और फारसी शामिल हैं।

NEET UG के स्कोर से MBBS, BDS, BSc नर्सिंग, BVSc और AH, BAMS, BUMS, BHMS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल और आयुष कोर्स में दाखिला मिलता है। नए नियमों से उम्मीद है कि परीक्षा प्रक्रिया पहले से ज्यादा निष्पक्ष और सुरक्षित होगी।

इसे भी पढ़ें:  IBPS Clerk Recruitment 2024: IBPS क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई गई,आज ही करें अप्लाई..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now